Breaking News

सरकार की नीतियों के खिलाफ सपा ने किया तहसीलों पर प्रदर्शन

फिरोजाबाद। तीन अध्यादेश, बेरोजगारी व किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर पूरे प्रदेश मे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशानिर्देश पर सपा कार्यकर्ताओं ने हल्ला बोल रखा है। सैकड़ो सपा कार्यकर्ताओं ने अलग अलग तहसीलों में प्रदर्शन किया। इस दौरान फ़िरोज़ाबाद की कई तहसील परिसरो में सपा कार्यकर्ता ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

आज सैकड़ो की संख्या में सपा  कार्यकर्ताओ ने तहसील परिसर में प्रदेश व केंद्र सरकार के विरूद्ध नारेबाजी की और अपना विरोध जताया। सपाई कार्यकर्ताओ का कहना है कि जो अध्यादेश सरकार लेकर आ रही है वह किसानों के खिलाफ है। सरकार किसान विरोधी है, युवा विरोधी है। इसीलिए आज पूरे देश का किसान और सपा कार्यकर्ता सड़को पर है। युवा बेरोजगार घूम रहा है, नोजवानो के अपने भविष्य की चिंता हो रही है और देश के प्रधानमंत्री लोगो से पकोड़े तलने को कह रहे है।

उन्होंने कहा उनके गन्ने का भुगतान समय से नही किया जाता किसान भुखमरी की कगार पर खड़ा है। एक ओर सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती है दूसरी ओर किसानों का शोषण कर रही है। किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। सरकार किसान विरोधी, छात्र विरोधी, युवा विरोधी, मजदूर विरोधी, व्यापारी विरोधी है। भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है और कानून का चीर हरण हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि अध्यादेश वापिस नही लिया गया तो किसानो का शोषण होगा, किसान अपने ही खेत मे मजदूर होगा। यदि सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नही किया तो वे लोग आगे की रणनीति तय कर एक बड़े आंदोलन की शुरुआत करेंगे। इसके पश्चात उन्होंने अपनी मांगों को रखते हुए एक ज्ञापन एसडीएम को सौपा है।

रिपोर्ट-मयंक शर्मा

About Samar Saleel

Check Also

Lucknow University: छात्रों ने सुप्रीमस डी कॉन्स्टीट्यूशन राष्ट्रीय विधि प्रश्नोत्तरी में लहराया परचम

लखनऊ। क़ानूनवाइज़ एकेडमी (Lawwise Academy) और आदि फाउंडेशन (Adi Foundation) के संयुक्त तत्वावधान में विगत ...