Breaking News

देखें, सलमान खान ने घरवालों के साथ किस तरह मनाया बर्थ डे

बॉलीवुड के सुपरस्टार कहे जाने वाले सलमान खान का आज जन्मदिन है। वो आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में सलमान खान का जन्मदिन इस बार भाई सोहेल खान के घर पर धूमधाम से मनाया गया और बच्चों से बेहद प्यार करने वाले सलमान खान ने अपनी गोद में अर्पिता के बेटे आहिल को लेकर केक काटा। केक काटते दौरान सलमान के साथ उनका परिवार भी वहं मौजूद था।

सलमान खान ने घरवालों और मीडिया दोनों के साथ ही केक काटकर जन्मदिन का जश्न मनाया। पैपराजी के साथ केक काटते दौरान सलमान के साथ उनकी दबंग 3 की टीम के सोनाक्षी सिन्हा और किच्चा सुदीप वहीं थे।

आपको बता दें, सलमान खान की बर्थ डे पार्टी भाई सोहेल खान के बांद्रा वाले अपार्टमेंट में रखी गई थी। जिसमें सलमान के परिवार के अलावा संगीता बिजलानी, सोनाक्षी सिन्हा, कैटरीना, यूलिया वंतूर, राजपाल यादव, साजिद नाडियाडवाला, डेजी शाह, दबंग 3 के विलेन किच्चा सुदीप, तब्बू, सुनील ग्रोवर, बॉबी देओल, पुलकित सम्राट अपनी गर्लफ्रेंड कृति खरबंदा के साथ, रवीना टंडन, हिमेश रेशमिया और कई फिल्मी सितारे शामिल हुए।

सूत्रों से यह खबर मिली है की सलमान खान की ग्रैंड पार्टी में शाहरुख़ खान और कटरीना खैफ भी शामिल होंगे अब इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो सलमान की ग्रैंड पार्टी में ही पता चलेगा।

आपको बता दें की सलमान खान जल्द ही अपनी अगली फिल्म की तैयारियों में लग जाएंगे जिसे ईद 2020 के दिन रिलीज़ किया जाएगा इस फिल्म में सलमान खान की को-एक्टर दिशा पटानी रहेंगी और इनके साथ टाइगर श्रॉफ भी नज़र आएँगे। सलमान खान को फिल्म इंडस्ट्री में 31 साल हो गये हैं जिसमे उन्होंने 100 से ज़्यादा फिल्मो में काम किया हैं। सलमान खान ने अपना करियर एक बैकग्राउंड डांसर के तौर पर शुरू किया था जिसमे उनको केवल 75 rs। मिले थे। सलमान खान के जन्मदिन के उत्सव पर उनको बहुत बहुत बधाई और वो ऐसे ही हमे एंटरटेन करते रहे स्वस्थ रहे यही हमारी दुआ है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

रिलीज़ होते ही लोकप्रिय हुआ गायक रविंद्र सिंह का नया भक्ति गीत “श्याम तेरी अदाएं”

मुंबई (अनिल बेदाग)। बहुमुखी गायक रविन्द्र सिंह का नया भक्ति गीत श्याम तेरी अदाएं रिलीज़ होते ...