Breaking News

यूपी में पांच सबसे बड़ी और पांच सबसे छोटी जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवार, देखें लिस्ट

नोएडा:  लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना पूरी हो गई है। उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 33 सीटों पर सिमट गई। पिछली बार जहां भाजपा ने 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी, इस बार उसे 29 सीटों का नुकसान रहा। वहीं सपा ने बड़ी छलांग लगाई है। सपा को पिछली बार के मुकाबले 32 सीटों का फायदा हुआ। सपा ने 37 सीटों पर जीत दर्ज की है। आज आए परिणामों में कई जीत-हार बड़ी रोचक रहीं। हम आपको उन पांच-पांच उम्मीदवारों के बारे में बताएंगे जिन्होंने 2024 के आम चुनाव में सबसे बड़ी और सबसे छोटी जीत दर्ज की है।

ये प्रदेश की सबसे बड़ी पांच जीत

1. गौतमबुद्ध नगर से डॉ. महेश शर्मा (भाजपा) ने 559472 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 857829 मत मिले।
2. गाजियाबाद से अतुल गर्ग (भाजपा) ने 336965 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 854170 वोट मिले हैं।
3. मथुरा से हेमा मालिनी (भाजपा) ने 293407 मतों के अंतर से प्रदेश में तीसरी बड़ी जीत दर्ज की है। हेमा को कुल 510064 वोट मिले हैं।
4. बुलंदशहर से डॉ. भोला सिंह (भाजपा) ने 275134 मतों के अंतर से प्रदेश में चौथी बड़ी जीत दर्ज की है। डॉ. भोला को कुल 597310 वोट मिले हैं।
5. आगरा से एसपी बघेल (भाजपा) ने 271294 मतों के अंतर से प्रदेश में पांचवीं बड़ी जीत दर्ज की है। एसपी बघेल को कुल 599397 वोट मिले हैं।

ये प्रदेश की सबसे कम अंतर वाली जीत

1. हमीरपुर से अजेंद्र सिंह लोधी (सपा) ने केवल 2629 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। उन्हें कुल 490683 वोट मिले हैं।
2. फर्रुखाबाद से मुकेश राजपूत (भाजपा) ने 2678 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। उन्हें कुल 487963 वोट मिले हैं।
3. बांसगांव से कमलेश पासवान (भाजपा) ने 3150 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। उन्हें कुल 428693 वोट मिले हैं।
4. सलेमपुर से रामशंकर राजभर (सपा) ने 3573 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। उन्हें कुल 405472 वोट मिले हैं।
5. फूलपुर से प्रवीण पटेल (भाजपा0 ने 4332 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। उन्हें कुल 452600 वोट मिले हैं।

About News Desk (P)

Check Also

75 करोड़ रुपये से होगा भीड़ प्रबंधन, अमेरिका और इटली के इन शहरों का भी नाम

काशी के भीड़ प्रबंधन का समाधान निकालने के लिए विश्व भर के इनोवेटर्स को आमंत्रित ...