Breaking News

इजरायली महिला सैनिकों का यौन शोषण, किया खुलासा

येरूशलम। महिला सैनिकों के साथ शारीरिक शोषण की घटनाओं का खुलासा खुद महिलाओं ने किया। दरअसल इजरायली सेना की महिला सैनिकों ने अपने ही साथी फौजियों द्वारा उनका रेप करने का आरोप लगाया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक 10 में से 6 महिला सैनिक यौन शोषण का शिकार हो रही हैं। द येरूशलम ने भी ऐसी खबर को प्रमुखता दी और उसके अनुसार इजरायल की महिला सैनिकों ने पिछले दिनों अपने एक ब्रिगेडियर पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। महिलाओं ने अपनी शिकायत में कहा है कि हमें अपनी ड्यूटी पर बंदूक चलाने से ज्यादा सेक्स करना पड़ता है। ड्यूटी पर किसी ना किसी बहाने से हमारे सीनियर हमसे यौन संबंध बनाते हैं। महिला सैनिकों ने ब्रिगेडियर पर आरोप लगाते हुए कहा कि ब्रिगेडियर बिना पूछे हमारे बंकर में घुस आते हैं और फिर हमारा रेप करते हैं। रेप करने के बाद हमें प्रमोशन का लालच भी दिया जाता है। इजरायली न्यूज वेबसाइट के अनुसार पिछले साल ही 24 पुरुष सैनिक महिला सैनिकों से रेप के आरोप में गिरफ्तार किए गए थे।

About Samar Saleel

Check Also

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका-रूस का टकराव तय, अंतरिक्ष में परमाणु हथियारों की दौड़ बनेगा मुद्दा, चर्चा आज

संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने रूस पर एक गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह ...