Breaking News

झांसी में दिल दहला देने वाली घटना, डेढ़ साल के बेटे संग मां ने दी जान, इतना सा था विवाद…

झांसी। थाना लहचूरा के बरुआमाफ गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मां ने अपने साथ डेढ़ साल के मासूम बेटे पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। कुछ देर में घर से चीख-पुकार के साथ धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने पहुंचकर आग बुझाई। तब तक दोनों गंभीर रूप से झुलस गए थे।

छुट्टी मनाने पहाड़ पहुंचे श्रद्धालुओं ने झेली परेशानी, कैंची धाम से मेहरागांव तक लगा 11 किमी लंबा जाम

झांसी में दिल दहला देने वाली घटना, डेढ़ साल के बेटे संग मां ने दी जान, इतना सा था विवाद...

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। विवाहिता की मौत पर मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने विवाहिता के पति समेत अन्य ससुरालजनों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

लहचूरा थाने के बरुआमाफ गांव निवासी कौशल कुशवाहा खेती किसानी करता है। पांच साल पहले ही उसकी शादी मऊरानीपुर निवासी पूजा (26) से हुई थी। पुलिस के मुताबिक शादी के बाद से दोनों के बीच विवाद होता था। कुछ दिनों से पूजा के डेढ़ साल के लड़के की तबीयत खराब थी। इलाज कराने को लेकर भी विवाद हुआ।

तालाब में डांस, जमकर की मस्ती… डीएम-एसपी और सीओ ने पुलिसकर्मियों के साथ खेली होली

रविवार सुबह करीब आठ बजे पूजा के कमरे से उसके चीखने की आवाज आने लगी। मासूम बच्चा भी रोने की आवाज आने लगी। धुआं निकलता पड़ोस के लोग वहां पहुंचे। पूजा एवं उसका बच्चा आग की लपटों में घिरीं हुई थीं। एसपी (आरए) गोपीनाथ सोनी के मुताबिक मायके पक्ष के लोग दहेज के लिए हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पति एवं अन्य ससुराल जनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अभी तक मायके पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

About News Desk (P)

Check Also

Achievement of SMNRU: Nature Index Ranking में 162 वां एवं ओवर ऑल रिसर्च आउटपुट में द्वितीय प्राप्त किया स्थान

लखनऊ। डॉ शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय (SMNRU) उत्तर प्रदेश का ऐसा राज्य विश्वविद्यालय है, ...