Breaking News

शकुंतला मिश्रा विश्वविधालय का नवम् दीक्षांत समारोह 8 नवंबर को होना तय 

लखनऊ। दिव्यांगजनों के पुनर्वास, सशक्तीकरण एवं उनको शिक्षित कर सभ्यता की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए उत्तर प्रदेश के दिव्यांगजन एवं सशक्तीकरण विभाग द्वारा वर्ष 2008 में स्थापित डॉ शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ अपना नवम दीक्षांत समारोह आयोजित करने जा रहा है। जिसकी तैयारियों को लेकर एक आवश्यक बैठक आज कुलपति महोदय के सभागार कक्ष में संपन्न हुई। जिसमे यह तय किया गया कि इस नवम दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता महामहिम राज्यपाल एवं इस विश्वविद्यालय की कुलाध्यक्ष आनंदी बेन पटेल करेंगी एवं मुख्य अतिथि के रूप में इस विश्वविद्यालय के सामान्य परिसद के अध्यक्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ शामिल होंगे

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राणा कृष्ण पाल सिंह द्वारा शैक्षणिक सत्र 2021-2022 के विद्यार्थियों के उपाधि वितरण हेतु आयोजित नवम् दीक्षांत समारोह के सफल संचालन हेतु विभिन्न समितियों का गठन करते हुए उनका संयोजक नामित किया गया और उनके कार्य एवं दायित्वों का निर्धारण किया गया। समस्त समितियों समन्वय स्थापित करते हुए समयवद्ध कार्यनिष्पादन हेतु विश्वविद्यालय के वरिष्ठतम आचार्य प्रो. हिमांशु शेखर झा एवं प्रो. वीके सिंह अधिष्ठाता, कला एवं संगीत संकाय, को दीक्षांत समारोह का संयोजक नामित किया गया।

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ अमित कुमार राय ने बताया कि इस दीक्षांत समारोह में कुल 156 विद्यार्थियों को मेडल दिया जाएगा।इसमें 56 स्वर्ण पदक,49 रजत पदक और 49 कांस्य पदक प्रदान किया जाएगा। डा शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ के विभिन्न संकायों के कुल 968 बच्चो को स्नातक और परास्नातक की उपाधि/डिग्री प्रदान की जाएगी। संवद्ध महाविद्यालय को मिला कर कुल 1436 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएगी।

जिसमे टीएस मिश्रा मेडिकल कॉलेज के 109 छात्र छात्राओं को इंटर्नशिप पूरा करने के पश्चात एमबीबीएस की उपाधि प्रदान की जाएगी। विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री रोहित सिंह की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार दीक्षांत समारोह की विभिन समितियां एवं उनके संयोजक इस प्रकार है-

1. स्वागत समिति- प्रो. नागेन्द्र यादव, अधिष्ठाता वाणिज्य संकाय,डा राशि कृष्ण सिन्हा।
2. आमंत्रण समिति – प्रो. अश्वनी कुमार दुबे आचार्य राजनीति शास्त्र विभाग, प्रो. शेफाली यादव,अधिष्ठाता विधि संकाय।
3. प्रगति आख्या एवं दीक्षांत प्रतिवेदन समिति- प्रो. यशवंत कुमार वीरोदय, आचार्य हिंदी एवं अन्य भारतीय भाषा विभाग।
4. सुरक्षा एवं अनुशासन व बैठक व्यवस्था समिति- प्रो. शोफली यादव, कुलानुशासक
5. छात्र व्यवस्था समिति- डॉ आशुतोष पाण्डेय, अधिष्ठाता छात्र कल्याण।
6. प्रेक्षागृह समिति- अनिल कुमार मिश्र, उप कुलसचिव, बृजेंद्र सिंह सहायक कुलसचिव।
7. पदक एवं डिग्री समिति- डॉ अमित कुमार राय, परीक्षा नियंत्रक
8. परिवहन समिति- ब्रजेन्द्र सिंह, सहायक कुलसचिव
9. शोभायात्रा समिति- प्रो. सीके दीक्षित, अधिष्ठाता विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान।
10. दीक्षांत समारोह संबंधी सामग्री की प्रिंटिंग समीति- प्रो. यशवंत कुमार वीरोदय, आचार्य हिंदी एवं अन्य भारतीय भाषा विभाग।
11. सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति- डॉ कौशिकी सिंह, डा सुनीता शर्मा
12. मीडिया, प्रेस समिति- प्रो. यशवंत कुमार वीरोदय,
13. छायांकन एवं वीडियोग्राफी समिति- प्रो. पी. राजीव नयन, विभागाध्यक्ष ललित कला विभाग।
14. गाउन विवरण समिति- प्रो. सीके दीक्षित, अधिष्ठाता विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय,डा अनामिका चौधरी।
15. जलपान व्यवस्था समिति- मुनेश कुमार बंसल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, शिव शरण त्रिपाठी, अभिषेक यादव, सहायक विधि अधिकारी
16. मंच व्यवस्था समिति- डॉ अमित कुमार राय, परीक्षा नियंत्रक
17. आई. टी. समिति- डॉ विनोदनी कटियार, विभागाध्यक्ष सूचना प्रौद्योगिकी विभाग,पूजा अग्रवाल, सिस्टम एनालिस्ट।
18. स्मृति चिह्न एवं बैंकड्रॉप समिति- प्रो. पी. राजीव नयन, विभागाध्यक्ष ललित कला विभाग।
19- परिसर सौंदर्यकरण समिति- अनित कुमार मिश्र, उप कुलसचिव एवं ब्रजेन्द्र सिंह, सहायक कुलसचिव।
20- प्राथमिक चिकित्सा समिति- डॉ कमलेश यादव, चिकित्सा अधीक्षक
21- सैनेटाइजेशन समिति- डॉ कमलेश यादव, अधीक्षक एवं समन्वयक एनएसएस। द्वारा, प्रो यशवंत वीरोदय, मीडिया प्रभारी, डा शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ

About Samar Saleel

Check Also

सीएम योगी ने कहा, संविधान का गला घोंटने का रहा है कांग्रेस का इतिहास- आरक्षण में सेंधमारी नहीं होने देंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संविधान का गला घोंटकर, पिछड़े और अनुसूचित जातियों के ...