Breaking News

‘वह सबसे खराब राजनेता’, ए राजा के विवादित बयान पर भड़की AIADMK

चेन्नई:  द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) सांसद ए राजा भारत और सनातन को लेकर दिए गए अपने बयान के कारण विवादों में फंस गए हैं। राजा द्वारा भगवान राम पर की गई कथित विवादित टिप्पणी का मामला बढ़ता जा रहा है। अब ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) के नेता और पूर्व मंत्री सेल्लूर के राजू ने उनपर तीखा हमला किया है। उन्होंने राजा को सबसे खराब राजनेता बताया और उन पर जानबूझकर विवादास्पद टिप्पणी करने का आरोप लगाया।

पूर्व मंत्रियों के बारे में करते हैं बुरी तरह से बात
अन्नाद्रमुक के नेता सेल्लूर के राजू ने गुरुवार को कहा, ‘राजा हमेशा ही विवादित बयान देते हैं। वह सबसे खराब राजनेता हैं। हम 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले से निराश थे। वह तमिलनाडु के पूर्व मंत्रियों और जे जयललिता जैसे दिवंगत नेताओं के बारे में बुरी तरह से बात करते हैं। इसलिए एक व्यक्ति के तौर पर उनका सम्मान न करें।’

मोदी लोगों को धोखा देना चाहते हैं
राजू ने भाजपा को भी आड़े हाथ लिया और कहा कि तमिलनाडु भाजपा को कभी स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने आगे कहा कि मोदी ने वाजपेयी और आडवाणी के भाजपा नेताओं के शासन के बारे में शेखी नहीं बघारी। जयललिता के बारे में डींग हांककर मोदी उन लोगों को धोखा देना चाहते हैं जो अन्नाद्रमुक को वोट दे सकते हैं। ऐसा नहीं होगा। तमिलनाडु के लोग भाजपा को कभी स्वीकार नहीं करेंगे।

ए राजा का विवादित बयान
हाल ही में, पूर्व केंद्रीय मंत्री ए राजा ने भारत को एक राष्ट्र नहीं बल्कि उपमहाद्वीप बताया था। इसी के साथ उन्होंने कहा था कि उन्हें रामायण और महाभारत पर भरोसा नहीं है। ए. राजा ने अपने विवादित बयान में कहा था, ‘भारत कभी एक राष्ट्र था ही नहीं। एक राष्ट्र का अर्थ है एक भाषा, एक परंपरा और एक संस्कृति, तभी यह एक राष्ट्र होता है। भारत एक राष्ट्र नहीं, बल्कि एक उपमहाद्वीप है।’

About News Desk (P)

Check Also

प्रज्वल रेवन्ना अश्लील वीडियो मामले में सरकार का एसआईटी बनाने का फैसला, सिद्धारमैया ने दी जानकारी

बंगलूरू:  कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने ‘कहा कि प्रज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियो मामले में ...