Breaking News

Shine group समूह ने जरूरतमंदों के साथ मनाई होली

लखनऊ। रियल एस्टेट कंपनी Shine group ने जरूरतमंदों के साथ होली के त्यौहार को मनाया। शाइन समूह की टीम विभिन्न शहरों के विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंद लोगों के बीच जाकर उन्हें गुलाल, गुझिया और कपड़े आदि वितरित किए। कंपनी के कर्मचारियों ने अपने घर पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को रंग मिठाई व कपड़े वितरित करने के साथ अपने आस पास के लोगों को भी वि​तरित किये। कंपनी ने यह कार्य अबकी होली सबकी होली अभियान के अंतर्गत किया।

Shine group का उद्देश्य सबको खुशियां बांटना

शाइन समूह के चेयरमैन राशिद नसीम ने कहा कि अबकी होली सबकी होली अभियान का मुख्य उद्देश्य था कि सबको खुशियां बांटी जाये। जिसके लिए पूरे समूह की सहभागिता से होली पर इस अभियान को सफल बनाया जा सका। इसके साथ समूह का उद्देश्य सदस्यों को इसमें शामिल करके उनके विचार अधिक लोगों से जोड़ना था।

About Samar Saleel

Check Also

मिमी चक्रवर्ती की मौजूदगी में कोलकाता के पहले 4D एनामॉर्फिक डिस्प्ले ‘JOY KKR 4D फैन-टेसी’ का किया अनावरण

RSH Global के तत्वावधान में भारत के पर्सनल केयर ब्रांड जॉय पर्सनल केयर (JOY Personal ...