Breaking News

हिन्दू महासभा के प्रदेश प्रभारी बने शिवपूजन दीक्षित

लखनऊ। अखिल भारत हिंदू महासभा, उत्तर प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभा रहे शिवपूजन दीक्षित को प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री आचार्य विजय प्रकाश मानव ने हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के परामर्श पर लखनऊ के शिव पूजन दीक्षित को उत्तर प्रदेश के प्रभारी पद पर नियुक्त किया है। यह जानकारी हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय मंत्री केशव चौहान ने आज जारी बयान में दी।
ऋषि त्रिवेदी को उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद प्रदेश प्रभारी का पद रिक्त हो गया था। हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ए कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी, प्रदेश सलाहकार, सुनील कुमार तिवारी प्रदेश कार्यालय मंत्री, संजय शुक्ला सह कार्यालय मंत्री, बृजेश शुक्ला जिला अध्यक्ष लखनऊ इकाई, वरिष्ठ नेता राजेन्द्र सिंह, अयोध्या जिलाध्यक्ष राकेश दत्त मिश्र सहित अनेक प्रदेश जिला पदाधिकारियों ने शिव पूजन दीक्षित को प्रदेश प्रभारी नियुक्त होने पर बधाई देते हुए उनके मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सफलता हासिल करने का विश्वास जताया है। जारी बयान के अनुसार राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री अधिवक्ता संजया शर्मा ने शिव पूजन दीक्षित को नियुक्ति पत्र जारी कर दिया है।
शिव पूजन दीक्षित ने अपने मनोनयन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी त्रिदंडी महाराज, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आत्माराम तिवारी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री उमा शंकर वाजपेई सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आभार प्रकट किया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाकर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश के समस्त जिलों में निर्वाचन प्रक्रिया के माध्यम से जिला अध्यक्षों की नियुक्ति करने और प्रत्येक विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया आरंभ करने का उद्घोष किया।

About Samar Saleel

Check Also

विश्वनाथ मंदिर में अब नहीं होगी मन्नत की हौद भराई, 580 लीटर दूध से भरा जाता था अरघा

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में अब हौद भराई पूजा पर रोक लगा दी गई है। ...