Breaking News

अबू धाबी में छुट्टियां मनाने पहुंची श्रद्धा कपूर, सोशल मीडिया पर दिखाईं खूबसूरत झलकियां

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने अबू धाबी की तस्वीरें साझा की हैं। श्रद्धा अपनी गैंग के साथ घूमने गई हैं। उसकी झलकियां उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। श्रद्धा अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी ट्रिप से जुड़ी खास बातें फैंस के साथ शेयर कर रही हैं।

शालिनी पासी की बात पर नाराज हुए अविनाश मिश्रा, नहीं पसंद आया उनका बिग बॉस के घर आना

अबू धाबी में छुट्टियां मनाने पहुंची श्रद्धा कपूर, सोशल मीडिया पर दिखाईं खूबसूरत झलकियां

दिखाया भारत का नक्शा

श्रद्धा कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अबू धाबी की झलकियां साझा की हैं। इसमें श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) शहर के बारे में बताती नजर आ रही हैं। साथ ही वे अबू धाबी में म्यूजियम पहुंचीं, जहां उन्होंने भारत का नक्शा भी दिखाया।

साझा की म्यूजियम की झलकियां

श्रद्धा कपूर ने म्यूजियम की झलक भी सोशल मीडिया पर साझा की है। इसमें वे खुद भी नजर आ रही हैं। उन्होंने ब्राउन रंग की ड्रेस पहनी है। श्रद्धा ने म्यूजियम की कुछ खास चीजों के साथ सेल्फी भी ली।

अपनी टीम के साथ नजर आईं अभिनेत्री

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) अपनी टीम के साथ नजर आईं। उन्होंने टीम के साथ तस्वीर साझा कर लिखा, मैं हमेशा एक साथ की ओर आकर्षित होती हूं। मैं जो सोचती हूं वो सबसे अच्छा होता है।

अबू धाबी के मौसम में खोईं श्रद्धा

श्रद्धा ने अबू धाबी के मौसम के बारे में बताया। वे इस दौरान तेज हवा के मजे लेती नजर आ रही हैं। श्रद्धा के लिए ये फैन मूमेंट हो गया। श्रद्धा कपूर तेज हवा में अपनी ड्रेस फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं, इसमें फैंस उनकी तस्वीरें लेते नजर आ रहे हैं।

ब्राउन ड्रेस में छाई श्रद्धा

श्रद्धा कपूर ने भूरे ड्रेस में अपनी तस्वीर साझा की है। इस स्टनिंग लुक को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। श्रद्धा ने स्टोरी पर बताया कि वे अबू धाबी में कॉफी पीने भी गईं, इस मोमेंट को उन्होंने बहुत एन्जॉय किया।

About News Desk (P)

Check Also

Lucknow Municipal Corporation: अतिक्रमण विरोधी अभियान जारी, हटाए गए ठेले व अवैध गुमटियां

लखनऊ। महापौर सुषमा खर्कवाल (Mayor Sushma Kharkwal) के निर्देशन व नगर आयुक्त गौरव कुमार के ...