Breaking News

श्री गुरू सिंह सभा ने डीएवी इण्टर कालेज के मैदान में मनाया साहिब श्री गुरू गोबिन्द सिंह महाराज का प्रकाश पर्व 

• आकाशवाणी लखनऊ केन्द्र ने किया आधे घन्टे का सीधा प्रसारण

लखनऊ। खालसा पंथ के संस्थापक, सरबंसदानी, मानवता के रहिबर, महान कवि साहिबे कमाल साहिब श्री गुरू गोबिन्द सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व (जन्मोत्सव) आज 29 दिसम्बर को श्री गुरू सिंह सभा की ओर से डी0ए0वी0 इण्टर कालेज के मैदान ऐशबाग रोड,लखनऊ में बड़ी श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

श्री अखण्ड पाठ साहिब जी की समाप्ति के पश्चात् पाँच प्यारों की अगुवाई में समूह साध संगत द्वारा श्री गुरूग्रन्थ साहिब जी की शाही सवारी को शबद कीर्तन गायन करते हुए गुरूद्वारा साहिब से नाका हिण्डोला होते हुए डीएवी कालेज ऐशबाग रोड में सजे पंडाल में ले जाया गया। भव्य पंडाल बहुत खूबसूरती से सजाया गया था, जिसमें फूलों से सुसज्जित भव्य आसन पर श्री गुरू ग्रन्थ साहिब जी का प्रकाश किया गया।

कांग्रेस के 138वें स्थापना दिवस पर पार्टी के विभिन्न पड़ाव

रागी जत्था भाई राजिन्दर सिंह द्वारा पवित्र आसा-दी-वार का अमृतमयी कीर्तन से कार्यक्रम आरम्भ हुआ। बहुत सुबह से ही लखनऊ एवं आस-पास के इलाकों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु डीएवी इण्टर कालेज में पहुॅचने लगे तथा पक्तियों में खडे़ होकर श्री गुरू ग्रन्थ साहिब जी के दर्शन के पश्चात अपना स्थान ग्रहण कर गुरूबाणी का रसपान किया। आकाशवाणी लखनऊ केन्द्र द्वारा आधे घन्टे का सीधा प्रसारण करके प्रदेश भर की संगतों को कार्यक्रम का रसास्वादन कराया गया।

श्री गुरू सिंह सभा के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बग्गा ने इस अवसर पर उपस्थित संगतों को प्रकाश पर्व की बधाई दी तथा बधाई संदेश आकाशवाणी लखनऊ द्वारा भी प्रसारित किया गया। विशेष रूप से पधारे भाई कारज सिंह जी हजूरी रागी श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर वालों ने अपनी मधुरवाणी में तही प्रकास हमारा भयो पटना सहिर बिखै भव लयो।। शबद कीर्तन गायन कर समूह साध संगत को निहाल किया। तत्पश्चात मुख्य ग्रन्थी ज्ञानी सुखदेव सिंह जी ने साहिब श्री गुरू गोबिन्द सिंह जी के जीवन पर दिल को छू देने वाले विचार व्यक्त किये। रागी जत्था भाई जगतार सिंह जम्मू वालों ने देह सिवा बर मोहि इहै सुभ करमन ते कबहूं न टरों।। शबद कीर्तन गायन कर संगतों को मन्त्रमुग्ध कर दिया।

माता गुजरी सत्संग सभा, लखनऊ की सदस्याओं एवं सिमरन साधना परिवार ने भी इस कार्यक्रम में शबद कीर्तन गायन किया। डीएवी इण्टर कालेज में दिन भर गुरबाणी कीर्तन तथा गुरमत विचारों का कार्यक्रम चला जिसका संचालन स0 सतपाल सिंह मीत, ने किया। समागम में लंगर के वितरण की सेवा सिख यंग मेन्स एसोसियेशन एवं दशमेष सेवा सोसाइटी द्वारा की गयी। कई स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा संगत की सेवा आइसक्रीम, ब्रेड, छोले, जलेबी, कड़ी चावल, मक्की की रोटी सरसों का साग आदि अनेक तरह के व्यंजनों के स्टाल लगाकर की गई।

करे इन सुपरफूड्स का इस्तेमाल दीपिका पादुकोण जैसे हो जाएँगे आपके होंठ

लंगर तैयार करने एवं वितरण की व्यवस्था हरमिन्दर सिंह टीटू, तजिन्दर सिंह, इन्दरजीत सिंह की देखरेख में हुई। दिन के 11.30 बजे से गुरू का लंगर संगत में वितरित किया गया, जिसमें लगभग हजारों की संख्या में लोगों ने लंगर ग्रहण किया। अरदास के उपरान्त उपस्थित श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम की समाप्ति पर श्री गुरू सिंह सभा के अध्यक्ष स0 राजेन्द्र सिंह बग्गा ने सभी सिख संगठनों/जत्थेबन्दियों सिख सेवक जत्था पंजाबी यूथ एसोसियेशन एवं प्रशासन को गुरू जी की कृपा ‘‘सिरोपा’’ भेंट कर सम्मानित किया।

पोस्ट ऑफ सर्बिया ने बढ़ाया “भारत” का सम्मान, जारी किया विशेष डाक टिकट

गुरू महाराज का आर्शीवाद प्राप्त करने के लिये पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा, लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया, जसविंदर सिंह, परविंदर सिंह सदस्य अल्पसंख्यक आयोग सहित कई राजनीतिक दलों के नेता एवं सरकार के प्रतिनिधि तथा कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित हुए, उन्हें भी अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बग्गा ने सिरोपा देकर सम्मानित किया।

रिपोर्ट-दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

टीएमयू में त्रिशला नंदनवीर की निकली भव्य शोभायात्रा

मुरादाबाद। 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का 2623वां जन्मकल्याणक महोत्सव तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) में बड़ी ...