Breaking News

चौरीचौरा: चैत्र प्रतिपदा के पावन पर्व पर निकली श्री राम रथ यात्रा, चहुओर गुंजायमान हुए जयश्रीराम के नारे

गोरखपुर के शहीद नगर चौरी चौरा के क्रांतिकारी धरती पर हिन्दू नव वर्ष अर्थात चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के शुभ अवसर पर नव वर्ष उत्सव समिति द्वारा भव्य श्रीराम रथ यात्रा का आयोजन किया गया। यह रथ यात्रा पिछले सात वर्षों से हिन्दू नव वर्ष पर आयोजित की जाती है।

असली जैसा दिखने वाला फ़र्ज़ी दारोगा गिरफ्तार

इस भव्य यात्रा में मुंडेरा बाजार के पूर्व सभासद विनोद जायसवाल एवं उनकी टीम के दिलीप वर्मा द्वारा समिति के अध्यक्ष राजन मद्धेशिया, सचिन गौरी वर्मा, अरविंद मद्धेशिया,जयराम जायसवाल, अजय जायसवाल, आनंद वर्मा, जितेंद्र प्रजापति, तारक नाथ, सतीश सनातनी, अजीत गुप्ता, रजत मद्धेशिया को सम्मानित किया।

चौरीचौरा: चैत्र प्रतिपदा

इस कार्यक्रम में दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका कामिनी वर्मा, खुशी, शीतल, सत्यभामा, किरण, आंचल, प्रीति इत्यादि भी सम्मानित हुई वही इस भव्य शोभा यात्रा में विभिन्न प्रकार की मनमोहक झांकियां भी शामिल रही जिनमें मुख्य रूप से राम, लक्ष्मण एवं सीता जी के साथ हनुमान जी, भारत माता, रानी लक्ष्मीबाई की झाकियां रही जिसमे सीता के रूप में अंशिका, राम के रूप में अक्षत एवं लक्ष्मण के रूप में रुद्रांश और हनुमान के रूप में अंश रहें ने प्रस्तुती दिया तो भारत माता के रूप में शीतल, लक्ष्मीबाई के रूप में शिखा रही।

चौरीचौरा: चैत्र प्रतिपदा

कार्यक्रम में पूर्व चेयर पर्सन सुनीता गुप्ता, ज्योति प्रकाश गुप्ता, समाज सेवी सन्नी जायसवाल, भाजपा नेता मिहिर जायसवाल, समाज सेवी अविजित जयासवाल लवी, मनोज जायसवाल पानी वाले, जायसवाल, मुन्ना भुज, डाक्टर सत्यप्रकाश दूबे, विधायक प्रतिनिध रामदयागर निषाद, मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र जायसवाल, भाजपा नेता राजकुमार गुप्ता सहित तमाम क्षेत्रिय गणमान्य गण मौजूद रहे।

रिपोर्ट-रंजीत जायसवाल

About Samar Saleel

Check Also

लघु उद्योग भारती ने मनाया अपना 30 वां स्थापना दिवस

लखनऊ। लघु उद्योग भारती सूक्ष्म लघु उद्योगों का एक मात्र अखिल भारतीय संगठन है। “उद्योग ...