Breaking News

सिंगल यूज़ प्लास्टिक प्रतिबंध : ज़ोन 2 और 7 में नगर निगम ने ज़ब्त की 1 किलो प्लास्टिक और ज़ोन 8 में लगाया 3 हज़ार का जुर्माना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशो के अनुपालन में सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगाये गये प्रतिबन्ध को प्रभावी तरीके से लागू किए जाने के उद्देश्य से नगर निगम ने आज चारबाग़ से नत्था चौराहे तक की बाज़ार में दुकानदारों से क़रीब 1 किलो प्लास्टिक ज़ब्त की और जुर्माना वसूला। वहीं, ज़ोन 6, 7 और ज़ोन 8 में भी नगर आयुक्त के आदेशानुसार नगर निगम ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के लिए अपना अभियान चलाया।

सिंगल यूज़ प्लास्टिक प्रतिबंध : ज़ोन 2 और 7 में नगर निगम ने ज़ब्त की 1 किलो प्लास्टिक और ज़ोन 8 में लगाया 3 हज़ार का जुर्माना

अभियान में आज जोनवार निम्नवत् कार्यवाही की गयी –

जोन-2:क्षेत्रान्तर्गत मोतीलाल नेहरू चन्द्रभानु गुप्त नगर वार्ड में चारबाग मेट्रों स्टेशन एवं नाका चौराहे से नत्था तिराहा तक क्षेत्रीय व्यापार मण्डल एवं पटरी दुकानदारों के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण, पुनर्चक्रण तथा उसकें सम्बन्ध में लगायें गयें प्रतिबन्ध कों प्रभावी तरीके से लागू करायें जानें के उद्देश्य सें चलाये गए अभियान के तहत लगभग 1 किग्रा प्लास्टिक जब्त की गई, रू0 400 का चालान किया गया। उक्त अभियान जोनल अधिकारी जोन-2 अरूण कुमार चौधरी, जेडएसअ आशीष श्रीवास्तव कर अधीक्षक चन्द्रशेखर यादव, समस्त सफाई निरीक्षक, समस्त राजस्व निरीक्षक एवं 296 टीम की उपस्थिति में चलाया गया।

जोन-6: क्षेत्रान्तर्गत चौकबाज़ार काजी वार्ड में फूलमंडी, चरक चौराहा व निम्बू पार्क के आस पास चलाये गए विशेष अभियान के तहत लगभग 200 ग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक/पॉलिथीन जब्त की गई। उक्त अभियान जोनल अधिकारी के नेतृत्व में कर अधीक्षक संतोष कुमार गुप्ता, राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र एवं 296 टीम की उपस्थिति में सम्पन्न की गयी।

ज़ोन-07 क्षेत्रान्तर्गत समस्त वार्डो में अनियान चलाया गया जिसमें लगभग 0.2 किलोग्राम पॉलीथिन जप्त की गयी तथा मौके पर रू० 500 का जुर्माना वसूल किया गया एवं भविष्य में पॉलीथिन प्रयोग न करने व गंदगी कचरा न फैलाने के सम्बन्ध में सचेत भी किया गया। उक्त कार्यवाही अधोहस्ताक्षरी के नेतृत्व में कर अधीक्षक राजू कुमार राजस्व निरीक्षक प्रभाकर दयाल, शिवेन्द्र मिश्रा, राहुल यादव, धनंजय कुमार विश्वकर्मा, उदय त्रिपाठी व संगीता गुप्ता जोनल सेनेटरी अधिकारी रूपेन्द्र भाष्कर, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक डॉ राकेश वर्मा, देवेन्द्र कुमार वर्मा व विजेता द्विवेदी, नगर निगम, जोन-7 296 टीम एवं अन्य स्टॉफ की उपस्थिति में सम्पादित की गयी।

जोन-8: क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग राजा बिजली पासी प्रथम, विद्यावती प्रथम में प्रवर्तन दल के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण, पुनर्चक्रण तथा उसके संबंध में लगाए गए प्रतिबंध को प्रभावी तरीके से लागू कराए जाने के उद्देश्य से जन-जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें लगभग 50 ग्रा0 प्लास्टिक जब्त की गई एवं रू० 3000 शमन शुल्क वसूल किया गया। उक्त अभियान अधोहस्ताक्षरी के नेतृत्व में कर अधीक्षक आरएस कुशवाहा के साथ राजस्व निरीक्षक कुलदीप सिंह चौधरी एवं नगर निगम जोन-8 की प्रवर्तन ( 296 ) टीम व ईटीएफ टीम के साथ पुलिस बल की उपस्थिति में अभियान चलाया गया।

नगर निगम के अंतर्गत समस्त आठ जोनों में चले अभियान के तहत लगभग 1.270 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक/पॉलिथीन जब्त कर 3900 रुपये का जुर्माना वसूला किया गया।

About reporter

Check Also

मतदाताओं का बड़े दलों पर भरोसा कायम, इस बार साफ नहीं मिजाज, अब तक ये रहा है इतिहास

सीतापुर: संसदीय सीट सीतापुर के मतदाताओं ने आजादी के बाद से अब तक बड़े दलों ...