Breaking News

सिरसागंज पुलिस ने किया युवक की हत्या का खुलासा, पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

फ़िरोज़ाबाद। जिले के सिरसागंज इलाके के गांव सोथरा में 27 जून को एक युवक की हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में मृतक की पत्नी ने गांव के ही एक सख्श को नामजद कर दो व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था, लेकिन पुलिस की जांच में मृतक की पत्नी और पत्नी का प्रेमी ही कातिल निकला।

क्या था पूरा मामला

सिरसागंज थाना क्षेत्र के सोथरा गांव में अर्जुन नामक एक युवक का शव घर के बाहर मिला था। मृतक के गर्दन पर अंगोछा कसा हुआ था। इस मामले में एक नया मोड़ तब आया जब मृतक की पत्नी मोहिनी ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया। जिसमें गोलू को नामजद किया गया था, जबकि एक अन्य अज्ञात था।

कैसे हुआ खुलासा

मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस को जानकारी मिली कि मृतक अर्जुन की पत्नी मोहिनी के घर लखनई गांव निवासी हैप्पी उर्फ सुरजीत का आना जाना था और उन दोनों के बीच नाजायज संबंध भी थे। जिसकी बजह से मोहिनी और अर्जुन के बीच अक्सर मारपीट भी होती रहती थी। पुलिस ने जब मोहिनी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया। पुलिस के मुताबिक मोहिनी ने यह बात स्वीकार करते हुए बताया कि उसने अपने प्रेमी हैप्पी की मदद से अर्जुन की हत्या की है। पुलिस ने मोहिनी और हैप्पी को अरेस्ट कर लिया है। दोनों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया।

रिपोर्ट-अरविन्द शर्मा

About Samar Saleel

Check Also

मंडल रेल प्रबंधक ने लखनऊ-सुलतानपुर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग करते हुए उतरेटिया एवं सुलतानपुर स्टेशन का निरीक्षण किया 

लखनऊ। मंडल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा ने आज मण्डल के अधिकारियों के साथ लखनऊ-सुलतानपुर रेलखंड ...