पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक पहाड़ के निकट पत्थर काटने वाले स्थान में भूस्खलन से कम से कम छह मजदूरों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। एक रिपोर्ट के अनुसार सरगोधा जिले के आस पास पत्थर तोड़ने वाले स्थान में कल भूस्खलन से आठ मजदूर जमींदोज हो गए। रिपोर्ट के अनुसार घटना की जानकारी मिलने पर बचाव अधिकारी मौके पर पहुंचे।
मशीनों की मदद से उन्होंने दो घायलों को बचाया तथा छह शव बरामद किए। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है, उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना तब हुई जब मजदूर पहाड़ में विस्फोट करने के लिए विस्फोटक लगाने के वास्ते रस्सी के सहारे चढ़ रहे थे। इससे पहले कि मजदूर वहां पहुंच पाते, भूस्खलन हो गया और मजदूर जमीदोंज हो गए। इसमें बताया गया है कि पिछले 15 दिनों में यहां इसी तरह की घटनाओं में नौ लोग मारे गए हैं।