Breaking News

प्रकृति संवर्धन के छह वर्ष

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारतीय चिंतन के शाश्वत मूल्यों पर विश्वास करते हैं. प्रकृति जीव जन्तु सभी के प्रति वह संवेदनशील हैं. उनका दृष्टिकोण मानवतावादी है.विगत छह वर्षों के दौरान उत्तर 167 करोड़ पौधे रोपित किए गए. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जहां जंगल होंगे वहां पर आध्यात्मिक वातावरण के साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

👉स्पेस इंटरनेट सर्विस देने के लिए अमेजन ने लॉन्च किया पहला सैटेलाइट, एलन मस्क के स्टारलिंक को देगा टक्कर

प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के वृक्षारोपण अभियान की मन की बात कार्यक्रम में प्रशंसा की है। नमामि गंगे मिशन को उत्तर प्रदेश में सफ़लता के साथ क्रियान्वित किया गया. मनुष्य के साथ ही, जीव और जंतुओं के साथ भी संवेदनशीलता होनी चाहिए. भारतीय मनीषा ने मनुष्य के साथ ही, जीव-जन्तुओं या हर ऐसी वस्तु जिस पर मनुष्य जाति का अस्तित्व टिका हुआ है, को चराचर जगत का हिस्सा मानते हुए उसके संरक्षण पर सदैव से जोर दिया है। हमारे वेदों ने धरती को माता के रूप में सम्बोधित करते हुए माता भूमिः पुत्रो अहम् पृथिव्या की प्रेरणा दी।

प्रकृति संवर्धन के छह वर्ष

जीवन चक्र केवल मनुष्य ही नहीं, बल्कि प्रत्येक जीव और जन्तु के सहअस्तित्व पर निर्भर करता है। जब धरती पर जीव, जंतु, वनस्पतियां, पानी के स्रोत, तालाब तथा जंगल रहेंगे तो मनुष्य के अस्तित्व के सामने कोई संकट नहीं आएगा।

अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह को वन्य प्राणी सप्ताह के रूप में मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने पीलीभीत में ‘वन्य प्राणी सप्ताह’ के अवसर पर ‘वन्य जीव संरक्षण और सतत पर्यटन विकास’ विषयक कार्यशाला का शुभारम्भ किया. ढाई सौ करोड़ रु से अधिक की लागत से जनपद पीलीभीत के विकास की परियोजनाओं लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में देश के सर्वाधिक धार्मिक पर्यटक और श्रद्धालु आते हैं। यहां ईको पर्यटन के लिए भी अनन्त सम्भावनाएं हैं। तराई के इस क्षेत्र में कतर्निया, दुधवा, चूका और अमानगढ़ जैसे स्थल लाखों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने की सामर्थ्य रखते है। प्रकृति में असंतुलन से मानव और वन्य जीवों में संघर्ष की प्रवृत्तियां बढ़ती हैं।

👉12वीं में फेल, 500 रुपये लेकर पहुंचे अमेरिका, अब 1 लाख करोड़ की कंपनी के मालिक

गांगेय डॉल्फिन को प्रदेश के जलीय जीव के रूप में मान्यता देने की घोषणा की गई है। गांगेय डॉल्फिन जल की शुद्धि के साथ ही, पर्यावरण की शुद्धि में भी बड़ी भूमिका का निर्वहन करती है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में TX2 लक्ष्य टाइगर रिजर्व में पाए जाने वाले बाघों की संख्या वर्ष 2022 तक दोगुनी करने प्राप्त करने में सफलता प्राप्त हुई. पीलीभीत टाइगर रिजर्व को TX2 के प्रथम ग्लोबल अवॉर्ड से पुरस्कृत किया गया. राज्य में बाघों की संख्या 173 से बढ़कर 205 से अधिक हो गई।

रिपोर्ट-डॉ दिलीप अग्निहोत्री

About Samar Saleel

Check Also

किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं’, सीएम ने कानून व्यवस्था की बैठक कर अधिकारियों को दी हिदायत

वाराणसी: दो दिवसीय काशी दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलुआ घाट की बारादरी ...