Breaking News

आज इन राशियों के बनेगे बिगड़े काम , पूरे होंगे सब काम

मेष राशि- परिस्थितियां पहले से अनुकूल रहेंगी। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-संतान की स्थिति में काफी सुधार हो चुका है। व्यापारिक दृष्टिकोण से नए-नए शुभ अवसर प्राप्त होंगे। काली जी को प्रणाम करते रहना शुभ होगा।

वृषभ राशि- शत्रु परास्त होंगे। लेकिन थोड़ी परेशानी बनी रहेगी। स्वास्थ्य नरम गरम, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। शुभता से भरा समय कहा जा सकता है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- भावनात्मक संबंधों में तूतू-मैंमैं हो सकती है। प्रेम संबंधों में ध्यान देने की आवश्यकता है। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। तूतू-मैंमैं के शिकार हो सकते हैं। खासकर घरेलू कलह। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। रक्तचाप ऊपर-नीचे हो सकता है। प्रेम-संतान की स्थिति लगातार सुधार की तरफ है। व्यापार आपका अच्छा चल रहा है। सफेद वस्तु पास रखें और भगवान भोलेनाथ को प्रणाम करें।

सिंह राशि- नाक, कान व गला की परेशानी हो सकती है। व्यापार में संघर्ष के साथ आगे बढ़ेंगे। प्रेम-संतान लगभग ठीक है। व्यापार भी आपका लगभग ठीक कहा जाएगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। एक अच्छी लाइफ चल रही है। स्वास्थ्य की स्थिति है। प्रेम स्थिति ब्रेकअप के बाद थोड़ा धीरे-धीरे अच्छा होने लगा है। व्यापार आपका अच्छा चल रहा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- मिलाजुला समय रहेगा। कुछ बातों को लेकर मन खिन्न रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति फिर भी ठीक रहेगी। व्यापार अच्छा दिख रहा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- सिरदर्द, नेत्रपीड़ा हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभता से भरा समय है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- रुक-रुक कर पैसे आएंगे लेकिन निश्चित आएंगे। यात्रा में थोड़ा कष्ट रहेगा लेकिन यात्रा सफल होगी। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम दिख रहा है। व्यापार अच्छा है। सफेद वस्तु काली मंदिर में अर्पित करना शुभ रहेगा।

मकर राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय का संकेत है। लेकिन थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आपके स्वास्थ्य मे थोड़ी कठिनाइयां आ सकती हैं। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- परिस्थितियां अनुकूल हो चुकी हैं। लेकिन अपमानित होने का भय रहेगा। ध्यान दें। यात्रा में कष्ट संभव है। पूजा-पाठ में मन लगेगा या बिल्कुल मन नहीं लगेगा। मत अतिशय रहेगा। बाकी स्थिति आपकी ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। चोट-चपेट लग सकती है। बचकर पार करें।

About News Room lko

Check Also

आज का राशिफल: 28 अप्रैल 2024

मेष राशि:  आज का दिन आपके लिए परिवार में कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है। ...