Breaking News

देश से खिलौना निर्यात में मामूली गिरावट, गुणवत्ता नियंत्रण जैसे उपायों के बावजूद खास वृद्धि नहीं

देश से खिलौना निर्यात 2023-24 में मामूली घटकर 15.23 करोड़ डॉलर रहा। 2022-23 में यह आंकड़ा 15.38 करोड़ डॉलर था। हालांकि, आयात 2022-23 के 6.23 करोड़ डॉलर से बढ़कर 2023-24 में 6.49 करोड़ डॉलर पहुंच गया। आर्थिक शोध संस्थान ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (जीटीआरआई) की रिपोर्ट के मुताबिक, 2019-20 से 2021-22 तक खिलौना निर्यात 12.96 करोड़ डॉलर से बढ़कर 17.7 करोड़ डॉलर पहुंच गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के खिलौना निर्यात को अनिवार्य गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों से खास लाभ नहीं हुआ। घरेलू उपायों का उद्देश्य स्थानीय उद्योग को बढ़ावा देना था, लेकिन इनसे खिलौना निर्यात में खास वृद्धि नहीं हुई।

वैश्विक निर्यात में भारत का 0.3 फीसदी हिस्सा
जीटीआरआई के संस्थापक अजय श्रीवास्तव ने कहा, भारतीय गुणवत्ता परिषद ने चीन से घटिया खिलौनों के आयात पर रोक लगाई। इसके बावजूद भारत से निर्यात में वृद्धि नहीं हुई। वैश्विक खिलौना निर्यात में भारत की हिस्सेदारी महज 0.3 फीसदी है, जबकि चीन की 80 फीसदी। चीन ने 2023-24 में कुल 48.3 अरब डॉलर के खिलौनों का निर्यात किया।

About News Desk (P)

Check Also

उपग्रह आधारित इंटरनेट सेवाओं के लिए जियो ने स्पेसएक्स से मिलाया हाथ, दूर-दराज के क्षेत्रों में भी मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

मुंबई। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (JPL) और एलन मस्क (Elon Musk) ...