Breaking News

स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर निशाना


रिपोर्ट-डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

पच्चीस जून से कांग्रेस पर शुरू हुआ भाजपा का हमला जारी है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उत्तर प्रदेश वर्चुअल रैली में केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यो की खूब प्रशंसा की, वही कांग्रेस पर जम कर निशाना लगाया। उनका कहना था कि कॉंग्रेस के समय दिल्ली से भेजे गए सौ पैसे में से गरीबों तक केवल पन्द्रह पैसे पहुंचते थे। यह किसी दूसरे राजनीतिक दल का आरोप नहीं, बल्कि कांग्रेस सरकार के प्रधानमंत्री की स्वीकारोक्ति है। नरेंद्र मोदी ने इस व्यवस्था को समाप्त कर दिया।

आज केंद्र सौ पैसा भेजता है तो एक एक पाई गरीब के खाते में पहुंचती है। इसके लिए डिजिटल इंडिया और गरीबों के जनधन खाते खोलने का अभियान चलाया गया था। इस कारण लॉक डाउन में भी गरीबो के खाते में भरण पोषण भत्ता पहुंचा, इसी के माध्यम से वर्चुअल संवाद हो रहा है। कांग्रेस चीन संकट पर भी राजनीति कर रही है। जबकि भारत के सैनिकों ने बलिदान देकर चीन के मंसूबो को नाकाम किया है। जबकि कांग्रेस को अपना हिसाब देना होगा।

स्मृति ईरानी ने योगी आदित्यनाथ के कार्यो को सराहनीय बताया। उनके प्रयासों से पैंतीस लाख श्रमिको की सुरक्षित वापसी हुई,इतना ही नहीं सवा करोड़ श्रमिकों कामगारों को रोजगार भी दिया गया। उत्तर प्रदेश सरकार ने गरीबों को भरण पोषण भत्त्ता दिया,कोई ना रहे भूखा अभियान चलाया, उनको राशन किट,फूड पैकेट दिए। पूरे प्रदेश में चिकित्सा सेवा का इंतजाम किया गया। जबकि विपक्षी पार्टी राजनीति करती रही। पहले गरीब को बैंक तक जाना पड़ता था। अब बैंक गरीब के घर द्वार जाता है।

कांग्रेस कहती थी कि इसका क्या लाभ मिलेगा, इसका लाभ दिखाई दे रहा है। भाजपा सरकार ने गरीबों का पैसा उन तक पहुंचाकर कांग्रेस को करारा जवाब दिया है। नरेंद्र मोदी की दूसरी सरकार के एक वर्ष में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल हुई है। अनुच्छेद तीन सौ सत्तर व तीन तलाक को समाप्त किया गया। नागरिकता संशोधन कानून लागू हुआ,और राम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हुआ। ये कार्य केवल पीएम मोदी के सशक्त नेतृत्व के कारण ही संभव हुआ है।

About Samar Saleel

Check Also

हरकतों से बाज नहीं आ रहा चीन, सियाचिन के पास PoK में कर रहा सड़क निर्माण; सैटेलाइट तस्वीरों में खुलासा

नई दिल्ली: चीन ने सियाचिन के नजदीक अवैध रूप से अधिग्रहित कश्मीर में सड़क का ...