Breaking News

समाज कार्य दिनों-दिन एक विषय के रूप में भारत में अपनी पहचान बना रहा है: प्रो भारतीय

लखनऊ। समाज कार्य दिनों-दिन एक विषय के रूप में भारत में अपनी पहचान बना रहा है। भारतीय समाज को अधिक से अधिक संख्या में व्यावसायिक समाज कार्यकर्ता चाहिए क्योंकि जैसे-जैसे देश आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे सामाजिक समस्याएं बढ़ रही है जिनसे निपटने के लिए हमें समाज कार्य को एक विषय और व्यवसाय के रूप में स्थापित करना होगा।

ये विचार आज लखनऊ विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग में गुजरात के आनंद स्थित एनएस पटेल डिग्री कॉलेज के समाज कार्य विभाग के छात्र एवं छात्राओं के परिसर में अकादमिक भ्रमण के दौरान समाज कार्य विभाग के अध्यक्ष और पं. दीन दयाल उपाध्याय शोध पीठ के निदेशक प्रो अनूप कुमार भारतीय ने व्यक्त किये।

समाज कार्य दिनों-दिन एक विषय के रूप में भारत में अपनी पहचान बना रहा है: प्रो भारतीय

उन्होंने आनन्द से आये हुए छात्र-छत्रों से बातचीत करते समय बताया कि आनंद अभी तक अमूल के लिए जाना जाता है, लेकिन जल्दी ही वो अपने व्यावसायिक समाज कार्यकर्ताओं के लिए भी जाना जाएगा।

👉12वीं में फेल, 500 रुपये लेकर पहुंचे अमेरिका, अब 1 लाख करोड़ की कंपनी के मालिक

उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व और कृतित्व पर शोध करने के लिए विभाग में प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित शोध पीठ की सहायता लेने का आवाहन भी छात्रों से किया। छात्रों के साथ आये हुए उनके शिक्षक डॉ अश्विन पटेल ने बताया की अभी हम कुछ दिन लखनऊ में रहेंगे जिस दौरान हम यहाँ के ऐतिहासिक स्थानों का दौरा भी करेंगे।

समाज कार्य दिनों-दिन एक विषय के रूप में भारत में अपनी पहचान बना रहा है: प्रो भारतीय

अकादमिक भ्रमण पर आये हुए छात्र-छात्राओं को लखनऊ विश्वविद्यालय के गौरवशाली इतिहास एवं समाज कार्य विभाग से सम्बंधित विडिओ भी दिखाए गए। प्रो राज कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय की पढ़ाई लिखाई और प्रशासन से सम्बंधित तमाम प्रश्न पूछे।

उन्होंने सभी छात्रों की जिज्ञासा को बखूबी शांत किया। विद्यार्थियों ने परिसर भ्रमण के दौरान समाज कार्य विभाग, विभागीय पुस्तकालय, टैगोर पुस्तकालय के साथ कई स्थानों का दौरा किया और अंत में ‘गौरव स्थल’ पर सेल्फी के साथ इसे समाप्त किया।

समाज कार्य दिनों-दिन एक विषय के रूप में भारत में अपनी पहचान बना रहा है: प्रो भारतीय

गुजरात से आये हुए छात्राओं के अकादमिक भ्रमण में समाज कार्य विभाग के शिक्षकों में प्रो राज कुमार सिंह, डॉ रजनीश यादव, डॉ रमेश त्रिपाठी, डॉ अन्विता वर्मा, डॉ मोहिनी गौतम एवं शोध पीठ के डॉ रोहित मिश्र के साथ समस्त कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

About Samar Saleel

Check Also

ट्रूकॉलर ने धोखाधड़ी का बीमा आरंभ करने के लिए एचडीएफसी एर्गो के साथ की साझेदारी

लखनऊ। विश्व के विश्वस्तरीय संचार के एक प्रमुख प्लैटफॉर्म, ट्रूकॉलर ने भारत की एक प्रमुख ...