Breaking News

जन्म दिन पर सेवा कार्य

लखनऊ। महापौर संयुक्त भाटिया अपने जन्म दिन पर अनेक सेवा कार्यों में सहभागी बनी। श्री फाउंडेशन ने उन्हें सशक्त नारी सम्मान प्रदान किया। संस्था के प्रबंध संस्थापक फूड मैन विशाल सिंह ने संयुक्ता भाटिया को तलवार और बुद्ध स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

अपने जन्मदिन के अवसर पर संयुक्ता भाटिया ने लोहिया संस्थान में विजय श्री फाउंडेशन की प्रसादम सेवा के माध्यम से मरीज़ों के तीमारदारों को भोजन करवा कर भूखों को भोजन ज़रूरतमंदों की सेवा के सार्थक विचार को आगे बढ़ाया। संयुक्ता भाटिया ने संस्थान की प्रशंसा करते हुए कहा कि विजय श्री फाउंडेशन विगत कई वर्षों से मानवता की सेवा करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड लॉकडाउन के दौरान संस्था ने प्रवासियों और ज़रूरतमंदों की सेवा कर बड़ा ही सराहनीय कार्य किया मेरी शुभकामनाएं संस्थान के साथ हैं।

विजय श्री फाउंडेशन के प्रबंध संस्थापक फूडमैन विशाल सिंह ने कहा ‘नर में नारायण’ के विचार को मानते हुए हमारी संस्था 15 साल से भी अधिक समय से शहर के विभिन्न अस्पतालों में निःशक्त जनों की भोजन सेवा करती आ रही है। ईश्वर की कृपा से छोटी सी शुरुआत आज बड़ी सेवा का रूप ले चुकी है। संस्थान प्रतिदिन लगभग 1000 लोगों की भोजन सेवा कर रहा है।

कोविड लॉकडाउन के दौरान संस्था ने 7.5 लाख से भी अधिक प्रवासियों की भोजन सेवा कर ‘सेवा परमो धर्मः’ विचार को आगे बढ़ाया गया। फूडमैन विशाल सिंह ने कहा कि हमारी संस्था विजय श्री फाउंडेशन ने “हंगर फ्री इंडिया फोर्स” का गठन किया है।

हम लोगों को इसमें जोड़ कर ‘भूख मुक्त भारत’ बनाने का संकल्प ले रहे हैं। जल्द ही संस्था ‘हंगर फ्री इंडिया फोर्स’ के माध्यम से देश भर में निःशक्त जनों की भोजन सेवा शुरू करेगी, और भूख मुक्त भारत का निर्माण करेगी। अंत में उन्होंने देश वासियों से अपील की कि वो हंगर फ्री इंडिया मूवमेंट से जुड़ें और कम से कम एक ज़रूरतमंद के लिए एक थाली भोजन का सहयोग कर सेवा के सार्थक विचार को आगे बढ़ाएं।

About Samar Saleel

Check Also

लखनऊ के आचार्य देव को अमेरिकन यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लोबल पीस से मिली डॉक्टरेट की उपाधि

लखनऊ के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं धर्म गुरु आचार्य देव को अमेरिकन यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लोबल ...