Breaking News

समाधान दिवस : जनपद में 715 प्रकरणों में से 21 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर किया गया

लखनऊ। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में मलिहाबाद तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस के साथ कोविड-19 के प्रोटोकाल का अनुपालन व गुणवत्ता सुनिश्चित कराने के साथ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

तहसील समाधान दिवस में आ रही सभी समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों से कहा कि जनता की शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीकेे से करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का निस्तारण करना सभी सम्बन्धित अधिकारियों की जिम्मेदारी है और जन समस्याओं का निस्तारण सकारात्मक, प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढ़ग से होना चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि सभी प्राप्त प्रकरणों को निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को इस निर्देश के अनुसार उपलब्ध करा दिये गये है कि उनका निस्तारण एक सप्ताह में कराना सुनिश्चित करें।

जनपद की पांचों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किये गये तथा आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवसों में कुल 715 प्रकरण प्राप्त हुये जिसमें से 21 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष प्रकरणों को निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को इस निर्देश के साथ उपलब्ध करा दिये गये कि उनका निस्तारण एक सप्ताह में सुनिश्चित करा दिया जाये।

शनिवार के सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसील सदर में 58 प्रकरण प्राप्त हुये 2 प्रकरण का निस्तारण हुआ। तहसील मलिहाबाद में 226 में से 8 प्रकरण का निस्तारण, तहसील बी. के. टी. में 166 मे से 6 प्रकरण का निस्तारण, तहसील मोहनलालगंज में 137 में से 2 प्रकरण का निस्तारण तथा तहसील सरोजनीनगर में 128 में से 3 प्रकरण का निस्तारण किया गया।

शेष प्रकरणों को समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को उपलब्ध करा दिये गये। आज के सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस 112, राजस्व 325, विकास 103, शिक्षा 6, समाज कल्याण 11, चिकित्सा 6 तथा अन्य 131 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हृदेश कुमार, अपर जिला अधिकारी मनीष नाहर, उप जिलाधिकारी अजय कुमार रॉय, क्षेत्राधिकारी नवीना शुक्ला व जिले के समस्त सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

भाजपा ने यूपी में चुनाव प्रचार के लिए नियुक्त किए स्टार प्रचारक, राजस्थान व एमपी के सीएम भी करेंगे प्रचार

यूपी में लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण में आठ सीटों पर मतदान होगा जिसके ...