Breaking News

अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस दिवस पर सपा प्रमुख ने दी शुभकामनाएं

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने 1 मई अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए श्रमिक वर्ग के सुख समृद्धि की कामना की है।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने 1 मई अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए श्रमिक वर्ग के सुख समृद्धि की कामना की है।

अखिलेश यादव ने कहा कि हर साल 1 मई को मजदूर दिवस उन लोगों की याद में मनाया जाता है जिन्होंने अपने खून पसीने से देश और दुनिया के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि खेद है भारत में आज श्रमिक वर्ग की गरिमा का अवमूल्यन हो रहा है। श्रमिक संगठनों को निष्क्रिय बना दिया गया है। देश में शासकीय नीतियों से बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। श्रमिकों को कोरोना काल में भी भाजपा राज में श्रमिकों को बहुत अपमानित होना पड़ा था। समाजवादी पार्टी श्रमिकों के सम्मान तथा समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है और उनके हितों के लिए संघर्षरत है।

About reporter

Check Also

जोन 6 में लापरवाही पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई, अवैध रूप से कूड़ा बीन रहे सफाई कर्मचारियों पर एक्शन

लखनऊ। नगर निगम जोन-6 (Municipal Corporation Zone-6) के जोनल अधिकारी मनोज यादव (Zonal Officer Manoj ...