Breaking News

ऑस्ट्रेलिया के 531 लाख के इनामी को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दबोचा

ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में एक ऑस्ट्रेलियाई महिला की हत्या के आरोपी #राजविंदर सिंह को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अक्टूबर 2018 में वारदात को अंजाम दिया था। ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने आरोपी के सिर पर 10 लाख डॉलर (करीब 531 लाख रुपये) का इनाम रखा था।

जानकारी के मुताबिक, सीबीआई, इंटरपोल और एक विशेष सेल के साथ चलाए गए संयुक्त अभियान में खुफिया सूचनाओं की मदद से आरोपी को पकड़ा गया है। आरोपी ने क्वींसलैंड के एक समुद्र तट पर 24 साल की महिला की कथित रूप से हत्या करने के दो दिन बाद भारत भाग गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 21 अक्टूबर 2018 को ऑस्ट्रेलिया महिला टोयाह कोर्डिंगली क्वींसलैंड के वांगेटी बीच पर अपने कुत्ते को टहला रही थी, तभी उसकी हत्या की गई थी। मामले में मुख्य संदिग्ध राजविंदर सिंह ने वारदात के दो दिन बाद अपनी नौकरी, पत्नी और तीन बच्चों को छोड़कर ऑस्ट्रेलिया से भाग गया था।

तीन हफ्ते पहले क्वींसलैंड पुलिस ने राजविंदर सिंह के बारे में किसी भी जानकारी के लिए 10 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलरके इनाम की घोषणा की। ये क्वींसलैंड पुलिस की ओर से किसी अपराधी के लिए घोषित की गई अब तक की सबसे बड़ी इनामी राशि है।

बताया जा रहा है कि आरोपी राजविंदर सिंह मेडिकल फील्ड से जुड़ा हुआ है। राजविंदर इनफिसल टाउन में रहता था, जहां उन्होंने नर्सिंग सहायक के रूप में काम किया। वो मूल रूप से पंजाब के बुट्टर कलां का रहने वाला है। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने मार्च 2021 में भारत से राजविंदर सिंह को प्रत्यर्पित करने का अनुरोध किया था। इस साल नवंबर में अनुरोध को मंजूरी दे दी गई थी।

About News Room lko

Check Also

सीएमएस के सर्वाधिक 169 छात्र जेईई मेन्स परीक्षा में सफल, JEE एडवान्स में होंगे शामिल

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के मेधावी छात्रों ने एक बार फिर से ‘जेईई मेन्स’ परीक्षा ...