Breaking News

Aquarium : ये मछली घर को रखती है काली नजर से दूर

वैसे तो फैशन के युग में लोग अपने अपने घरो को सजाने के लिए उसमें तरह तरह के सजावटी सामान और एंटीक पीस रखते हैं। लेकिन इसी फैशन युग में अध्यात्म को मैंने वाले कुछ लोग ऐसे भी है जो अपने घरों फिश एक्वेरियम Aquarium भी रखते है।

Aquarium घर के सदस्यों पर आने वाली मुसीबत

फेंगशुई के अनुसार घर में एक्वेरियम रखने से ना सिर्फ खुशी बढ़ती है बल्कि घर के सदस्यों पर आने वाली मुसीबत भी काफी हद तक ताल जाती है। जिन घरों में एक्वेरियम रखा जाता है वहां ना सिर्फ धन अर्जन के नए रास्ते खुलते हैं बल्कि कई अनचाही नकारात्मक शक्तियां भी दूर रहती हैं, बशर्ते फेंगशुई नियमों का सही से पालन किया जाये।

क्या कहता है फेंगशुई शास्त्र

fish aquarium

घर पर रंगीन मछलियां पालने से घर के सदस्यों पर आने वाली मुसीबतें टल जाती हैं।
मछली पालने से धन आने के कई रास्ते खुलते है क्योंकि मछली धन को आकर्षित करती है।
एक्वेरियम को पूर्व,उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा में रखना बेहद शुभ माना जाता है।
एक्वेरियम मुख्य द्वार के बाईं ओर रखने से दांपत्य जीवन सदैव निकटता बनी रहती है।
बेडरूम या किचन में रखने से नकारात्मक ऊर्जा फैलती है।
सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए इसका पानी हमेशा बदलते रहना चाहिए।

मछलियों की संख्या

मछलियों को नौ की संख्या में पालना बेहद शुभ होता है। जिसमें से 8 मछली लाल और सुनहरे रंग की और एक मछली काले रंग की होना जरुरी है। ऐसी मान्यता है कि काले रंग की मछली घर के लोगों को बुरी नजर से बचाती है। किवदंती यह भी है की जब भी कोई मछली मरती है तो वह घर पर आने वाली किसी ना किसी मुसीबत को अपने साथ ले जाती है।

About Samar Saleel

Check Also

495 साल बाद भव्य महल में होली खेलेंगे रामलला, लगेंगे 56 भोग; मंदिर में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

रामनगरी अयोध्या में इस बार राममंदिर की होली सभी के लिए आकर्षण का केंद्र होगी। ...