Breaking News

पेस और लिप्सकी फाइनल में

बोर्डेक्स (फ्रांस)। भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और अमेरिका के स्काट लिप्सकी की जोड़ी ने लारेंट लोकोली और मैक्सिम जेनवियर की फ्रांस की जोड़ी को सीधे सेटों में हराकर बोर्डेक्स चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारत और अमेरिका की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में लोकोली और जेनवियर की जोड़ी को 6-4 6-4 से हराया।
सेमीफाइनल में पेस और लिप्सकी का सामना पूरव राजा और दिविज शरण की भारतीय जोड़ी से होगा। पूरव और दिविज ने अंतिम आठ के मुकाबले में एलेक्स बोल्ट और थनासी कोकिनाकिस की आस्ट्रेलियाई जोड़ी को 6-2 6-7 10-6 से हराया।

About Samar Saleel

Check Also

हम्पी महिला कैंडिडेट्स शतरंज में दूसरे स्थान पर रहीं, टाईब्रेकर में चीनी खिलाड़ी को हराया

भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने संयुक्त रूप से शीर्ष पर काबिज चीन की टी लेइ ...