Breaking News

रिफॉर्म परफॉर्म ट्रांसफॉर्म के चार साल

डॉ दिलीप अग्निहोत्रीकोरोना आपदा ने दुनिया के विकसित देशों की अर्थव्यवस्था को भी आघात पहुंचाया है। इसके बाद भी विशाल आबादी वाले भारत और उसमें भी उत्तर प्रदेश ने अपने को उल्लेखनीय रूप से संभाले रखा। इसका श्रेय राष्ट्रीय स्तर पर नरेंद्र मोदी और प्रांतीय स्तर पर योगी आदित्यनाथ को है। उत्तर प्रदेश का आबादी अमेरिका को छोड़ कर अन्य सभी विकसित देशों से अधिक है। इसके बाद भी योगी आदित्यनाथ ने आपदा प्रबंधन के उच्च प्रतिमान स्थापित किये।

योगी मॉडल पर चर्चा

भारत ही नहीं दुनिया में योगी मॉडल पर चर्चा हुई। अमेरिका की प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन ने योगी आदित्यनाथ पर कवर रिपोर्ट प्रकाशित की। योगी आदित्यनाथ ने इस अवधि में दिन रात एक कर दिया। उनके चार वर्षीय कार्यकाल में एक वर्ष कोरोना संकट में निकला। इसके बाद भी उन्होंने विकास की गति को कमजोर नहीं होने दिया। उनकी सरकार ने चार वर्ष पूरे किए। इस अवधि का आकलन दो अलग अध्याय में किया जा सकता है। एक अध्याय में केवल कोरोना काल है। यह दुनिया के लिए अभूतपूर्व संकट था। योगी आदित्यनाथ ने आपदा प्रबंधन की मिसाल कायम की। उत्तर प्रदेश कम्युनिटी किचेन स्थापित करने वाला पहला राज्य बना। इसके माध्यम से जरूरतमन्दों को भोजन पैकेट वितरित किये गए।

उत्तर प्रदेश एकीकृत कमांड बनाने वाला पहला प्रदेश बना। पूरे प्रदेश में कोविड़ चिकित्सालय बनाये गए। जांच का रिकार्ड कायम किया गया। चालीस लाख प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षित व सम्मान जनक वापसी सुनिश्चित की गई। उनके लिए रोजगार की सबसे बड़ी व्यवस्था की गई। जरूरतमन्दों को अनेक बार राशन किट,भरण पोषण भत्ता प्रदान किया गया। इन्हीं दिनों योगी आदित्यनाथ के पूर्व आश्रम पिता जी का निधन हुआ। लेकिन प्रदेश के चौबीस करोड़ लोगों की सेवा में लगे योगी वहां नहीं गए। वह दृश्य मार्मिक था। योगी को जब यह समाचार मिला,वह भावुक हुए,उनकी आंखें भर आई। उन्होंने आंसू पोंछे,फिर आपदा प्रबंधन कोर ग्रुप की मीटिंग सम्पन्न की।

क्रियान्वयन के कीर्तिमान

दूसरे अध्याय में योगी सरकार के चार वर्ष सम्मलित है। पांच एक्सप्रेस वे पर कार्य प्रगति पर है। चार वर्ष पहले तक उत्तर प्रदेश में जितने मेडिकल कॉलेज थे,उससे करीब दो गुने मेडिकल कॉलेज बनाये जा रहे है। यही प्रगति हवाई अड्डे व सड़क निर्मांण के संबन्ध में है।

राम नाईक कहा उत्तम प्रदेश

योगी आदित्यनाथ की सरकार को चार वर्ष पूर्व  राम नाईक ने ही शपथ दिलायी थी। स्वाभाविक है कि इस सरकार की शानदार कामयाबी पर  राम नाईक को विशेष समाधान हो रहा है। इस सरकार ने वर्ष 2019 में प्रयागराज में महाकुंभ का सफल आयोजन किया। जिसमें चौबीस करोड़ श्रद्धालु आये थे। महाकुंभ आयोजन समिति के अध्यक्ष रहें  राम नाईक ने कहा कि महाकुंभ के समय सुरक्षा,स्वच्छता व सुव्यवस्था की परीक्षा में  योगी सरकार पूरी तरह सफल रही। शायद यही अनुभव करोना पर काबू लाने में मददगार हुए होंगे पुरे विश्व का यह मानना है कि उत्तर प्रदेश में कोरोना का सबसे बेहतर प्रबंधन हुआ है।राम नाईक ने कहा कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की कामना को योगी सरकार ने साकार किया है। जल्द ही उत्तर प्रदेश सर्वोत्तम प्रदेश बनेगा।

उत्तर प्रदेश में व्यापार उद्योग बढ़ रहा है, जिसके चलते पैंतीस लाख से भी अधिक युवाओं को आमदनी का रास्ता मिल गया है। विश्व बैंक के मानकों के अनुसार अब देश में आंध्रप्रदेश के बाद उद्योग करना आसान रहने के लिए ईज ऑफ डूईंग बिजिनेस उत्तर प्रदेश दूसरे क्रमांक पर है। पहले चौदहवें स्थान पर था। चार वर्षों में उत्तर प्रदेश के निजी क्षेत्रों में तीन लाख करोड़ रुपए से अधिक निवेश हुआ। राजस्व में हुई बढ़ोतरी हो रही है।

चार वर्ष पहले जीएसटी के तहत उनचास हजार करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ था,यह बढकर एक लाख करोड़ रूपए हो गया है। पूर्वांचल में दशकों से इंसेफेलाइटिस की बीमारी के कारण बड़े पैमाने पर मृत्यू होते थे। इस आपदा पर भी योगी सरकार ने नियंत्रण कर मृत्यू दर इक्यानबे प्रतिशत कम हुआ है। राज्य सरकार ने अब तक गन्ना किसानों को सवा लाख करोड़ रुपए के गन्ना मूल्य का भुगतान कराया है। करण्ट ईयर आधे से अधिक का गन्ना मूल्य का भुगतान कराया जा चुका है।

कोरोना काल में भी सभी एक सौ उन्नीस चीनी मिलें संचालित की गईं। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर लगभग छत्तीस लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की। छांछठ लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद की जा चुकी है तथा किसानों को ग्यारह हजार करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान किया गया है। राज्य सरकार द्वारा मक्के की खरीद कर किसानों को करीब दो सौ करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि का भुगतान किया गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अन्तर्गत प्रदेश के दो करोड़ बयालीस लाख किसानों को लाभान्वित किया गया है। इसके लिए राज्य को भारत सरकार से प्रथम पुरस्कार भी प्राप्त हुआ है। पहले प्रदेश की अर्थव्यवस्था देश में छठे स्थान पर थी। पिछले चार वर्षाें में प्रदेश की अर्थव्यवस्था देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनी है। प्रदेश शहरी और ग्रामीण इलाकों में चालीस लाख आवास उपलब्ध कराए गए हैं।

करीब ढाई करोड़ से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित किया गया। चौवन लाख कामगार श्रमिक,स्ट्रीट वेण्डर्स आदि को भरण-पोषण भत्ते का लाभ मिला। कामगारों श्रमिकों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा तथा सर्वांगीण विकास के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए उत्तर प्रदेश कामगार एवं श्रमिक सेवायोजन एवं रोजगार आयोग का गठन किया गया है। जाहिर है कि योगी सरकार ने चार वर्षों में अभूतपूर्व कार्य किये है।

स्वतन्त्र देव ने कहा बेमिसाल

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि राम,कृष्ण,विश्वनाथ व बुद्ध की भूमि को उसकी सांस्कृतिक व अध्यात्मिक विरासत के अनुरूप पुनर्निर्माण अभूतपूर्व है। काशी में देव दीपावली व अयोध्या में दीपोत्सव के भव्य आयोजन ने विश्व का ध्यान आकर्षित किया है। मथुरा में भव्य कृष्ण उत्सव तथा बरसाना में रंगोत्सव के साथ बौद्ध सर्किट में श्रावस्ती, कपिल वस्तु व कुशीनगर तथा रामायण सर्किट के अंतर्गत चित्रकूट व श्रृंगवेरपुर का विकास जारी है।

विश्व का सबसे बड़ा सांस्कृतिक गौरव प्रयागराज कुम्भ को यूनेस्को की सराहना के साथ भव्य रूप से सम्पन्न हुआ है। ब्रज तीर्थ क्षेत्र विकास परिषद,विन्ध तीर्थ क्षेत्र विकास परिषद, शुक्रधाम तीर्थ क्षेत्र विकास परिषद, देवीपाटन क्षेत्र विकास परिषद,नैमिषारण्य तीर्थ क्षेत्र विकास परिषद, से तीर्थ क्षेत्रों के विकास तथा वहां रोजगार की अवधारणा को साकार रूप दिया जा रहा है। आज देश में विकास की चवालीस योजनाओं में उत्तर प्रदेश अग्रणी है।

छियासी लाख किसानों की ऋणमाफी,ढाई करोड़ स्वायल हेल्थ कार्ड,प्रदेश में दो करोड़ इकतीस लाख किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि,उत्तर प्रदेश किसान सम्मान समृद्धि आयोग का गठन,सवा लाख करोड़ का रिकार्ड गन्ना भुगतान जैसे निर्णयों ने किसानों की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त किया है। पांच एक्सप्रेस वे के साथ सड़कों का जाल,आठ शहरों में मेट्रों परियोजनाएं,तीस नये मेडिकल कालेज तथा दो एम्स की स्थापना,हर घर नल योजना के तहत प्रदेश की तीस हजार ग्राम पंचायतों में शुद्ध पेयजल योजना के क्रियान्वयन,मुख्यमंत्री सुकन्या सुमंगला कन्या योजना से छह लाख चौरनबे हजार बेटियां लाभांवित हुई है।

About Samar Saleel

Check Also

शादीशुदा प्रेमिका के साथ बिस्तर में था प्रेमी, सास ने देख लिया तो मार डाला; गिरफ्तार

एटा:  उत्तर प्रदेश के एटा में महिला ने प्रेमी संग मिलकर सास की गला दबाकर ...