Breaking News

प्रदेश मंत्री मीना पाण्डेय का हुआ भव्य स्वागत

रायबरेली। नवनिर्वाचित भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री बनी मीना पाण्डेय, ब्लाक प्रमुख दीनशाह गौरा के आगमन पर जिलाध्यक्ष दिलीप यादव और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह जनपद का सौभाग्य है कि जनपद से पहली बार भाजपा महिला मोर्चा में मीना पाण्डेय को प्रदेश मंत्री बनाया गया है।

प्रदेश मंत्री मीना पाण्डेय वर्तमान में

उन्होंने कहा कि मीना पाण्डेय वर्तमान में गौरा ब्लाक की ब्लाक प्रमुख हैं। इसलिये उनका प्रदेश मंत्री बनाया जाना अपने आप में बड़ी बात है। दिलीप यादव ने कहा कि मीना पाण्डेय जिले की महिला भाजपा इकाई संगठन को मजबूती प्रदान करेंगी।

सलोन विधायक दलबहादुर कोरी ने कहा कि नवनियुक्त प्रदेश मंत्री का घर ऊँचाहार विधानसभा क्षेत्र के सलोन सीमा से जुड़े होने के कारण सलोन व ऊँचाहार की बेटी हैं, जहाँ पर इनका लोगो से अच्छा जुड़ाव है। जिला प्रभारी हीरो बाजपेई ने भी अपने विचार व्यक्त किये। मुख्य अतिथि अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. श्वेता सिंह ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा को इसका लाभ मिलेगा।

अन्त में भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा मीना पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जिस प्रकार हमें प्रदेश में कार्य करने की जिम्मेदारी दी है, मैं पूरी कर्मठता, ईमानदारी से उसका निर्वहन करते हुए रायबरेली व अमेठी के साथ पूरे उत्तर प्रदेश में महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान के लिए सरकार तक महिलाओं के कार्यों को पहुँचाने और करवाने का कार्य करूँगी।

कार्यक्रम में बछरावां विधायक रामनरेश रावत, सरेनी विधायक धीरेन्द्र सिंह,देवेन्द्र सिंह, विशाल पाण्डेय, अनूप पाण्डेय, सौरभ पाण्डेय, अविनाश शुक्ला, सुनील सिंह, भोलानाथ तिवारी, राजेन्द्र चतुर्वेदी, अंजनी साहू, पुष्पेन्द्र सिंह, अवधेश जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

 

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन के बीच कूटनीतिक वार्ता, एलएसी से हटेंगे सैनिक

नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय के लिए कार्य तंत्र की 29वीं ...