Breaking News

धनु राशि का आर्थिक पक्ष होगा मजबूत, स्वास्थ्य के प्रति रहें सचेत

पण्डित आत्मा राम पाण्डेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र.

?आज का राशिफल?

1.मेष राशिफल- आज सूर्य का वृश्चिक व चन्द्रमा का कुम्भ गोचर सफलता के लिए अनुकूल है। आज जॉब में प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में धन के लेन देन को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- सपरिवार धार्मिक यात्रा का प्लान बनेगा। पीला व नीला रंग शुभ है। मूंग का दान करें। विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें।

3. मिथुन राशिफल- चन्द्र का नवम मे व बुध का षष्ठम गोचर मंगलमय है। जॉब में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। हरा व बैंगनी रंग शुभ है। स्वास्थ्य में लाभ दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल- गुरु का कुम्भ गोचर स्वास्थ्य के प्रति सचेत करता है। कफ जनित रोग की सम्भावना रहेगी। जॉब व व्यवसाय में संघर्ष के बाद सफलता की प्राप्ति का संकेत देता है। सफेद व पीला रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। जॉब में प्रगति से अब प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल- सूर्य व बुध चतुर्थ हैं जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाणी प्रयोग के प्रति सतर्क रहें। पीला व नारंगी रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- घर में किसी रुके कार्य में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का षष्ठम गोचर जॉब में लाभ देगा। श्री सूक्त का पाठ करें। सफेद व आसमानी रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल- शुक्र इसी राशि से तृतीय है। चन्द्रमा पंचम है। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। आर्थिक विकास संभावित है। हनुमान जी की पूजा करें। हरा व नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- व्यवसाय में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। नीला व हरा रंग शुभ है। मंगल के द्रव्यों गेंहू व गुड़ का दान करें।

9. धनु राशिफल- चन्द्रमा तृतीत है। आज शुक्र का इस राशि मे व सूर्य का एकादश गोचर अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा। पीला व लाल रंग शुभ है। शुक्र बैंकिंग से जुड़े लोंगो को लाभान्वित करेंगे।

10. मकर राशिफल- शनि के मकर व चन्द्रमा के कुम्भ राशि में होने से शुभ फल प्राप्ति है। गुरु व चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ की स्थिति देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल- चन्द्रमा व गुरु संतुलित फल देगा। मंगल रियल स्टेट में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन यात्र के लिए सुखद रहेगा। लाल व पीला रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल- शुक्र का धनु व चन्द्रमा का कुम्भ गोचर जॉब व व्यवसाय के लिए बहुत ही शुभ है। गुरु जॉब में कोई बड़ा दायित्व दे सकते हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। उड़द का दान करें।

☀️?आज का पंचांग – 09 दिसम्बर 2021?☀️

तिथि षष्ठी – 19:56:07 तक
नक्षत्र धनिष्ठा – 21:51:06 तक
करण कौलव – 08:36:17 तक, तैतिल – 19:56:07 तक
ऋतु हेमंत
मास मार्गशीर्ष
पक्ष शुक्ल
योग व्याघात – 10:26:05 तक
वार गुरूवार

?सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय07:01:55
सूर्यास्त17:24:27

?चन्द्र राशिमकर – 10:09:56 तक
चन्द्रोदय11:46:00
चन्द्रास्त22:51:00

?अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
राहु काल13:30:00 से 15:00:00 तक
गुलिक काल09:37:33 से 10:55:22 तक

?शुभ समय (शुभ मुहूर्त) – अभिजीत11:42:00 से 12:18:00 तक
?दिशा शूल – दक्षिण

?जातक संपर्क सूत्र 09838211412, 08707666519, 09455522050 से अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क करें।

 पं. आत्माराम पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 17 अप्रैल 2024

मेष राशि: आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने किसी ...