Breaking News

Lucknow University: विधि संकाय के प्रो बोनो क्लब तत्वाधान में शिरोज़ कैफ़े में सशक्त कार्यशाला संपन्न

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) के विधि संकाय (Faculty of Law) के प्रो बोनो क्लब (Pro Bono Club) ने डॉ आलोक कुमार यादव (Dr Alok Kumar Yadav) के मार्गदर्शन में शिरोज़ कैफ़े (Shiroz Cafe), लखनऊ में सशक्त कार्यशाला (Strong Workshop) का आयोजन किया, जिसमें एसिड अटैक सर्वाइवर्स को विभिन्न कानूनी प्रावधानों और आत्मरक्षा तकनीकों की जानकारी दी गई। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य इन महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यशाला में क्लब के सहयोगियों ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने आत्मरक्षा के विभिन्न तरीकों पर प्रशिक्षण दिया और कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (POSH) कानून के बारे में जानकारी प्रदान की। साथ ही, सरकारी योजनाओं और अन्य कानूनी प्रावधानों के बारे में भी बताया गया, जो महिलाओं के हित में हैं।

कार्यशाला में विधि संकाय के अध्यक्ष और डीन प्रोफेसर बीडी सिंह, संकाय प्रभारी डॉ आलोक कुमार यादव, डॉ सोनाली रॉय और डॉ श्वेता श्रीवास्तव उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, प्रो बोनो क्लब की छात्र समन्वयक वंशिका गौड़ और सुमित सिंह भी मौजूद थे, जिन्होंने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

शेरोज़ कैफ़े, जो एसिड अटैक सर्वाइवर्स द्वारा संचालित है, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह कार्यशाला उनके सशक्तिकरण की दिशा में एक और कदम थी, जिससे वे समाज में आत्मविश्वास के साथ अपने अधिकारों का उपयोग कर सकें।

About reporter

Check Also

होली पौराणिक काल से और भारतीय नववर्ष सृष्टि आरम्भ दिवस का प्रतीक – ओपी श्रीवास्तव

लखनऊ। होली पौराणिक काल से और भारतीय नववर्ष सृष्टि आरम्भ दिवस का प्रतीक है। यह ...