Breaking News

Unique record : 9 मिनट 10 सेकंड में बनाए 1241 तरह के पराठे

लुधियाना में होटल मैनेजमेंट और एयरलाइंस टूर एंड ट्रेवल होटल मैनेजमेंट के 300 विद्यार्थियों ने नौ मिनट 10 सेकंड में 1241 किस्म के पराठे तैयार कर एक Unique record बना दिया है।

Unique record : 43 देशों के प्रसिद्ध सामान का इस्तेमाल

इसके लिए विद्यार्थियों ने 43 देशों के प्रसिद्ध सामान का इस्तेमाल किया। दो दिन पहले विद्यार्थियों ने अपने टास्क अनुसार पराठों में इस्तेमाल होने वाला मिश्रण तैयार कर लिया था। इस इवेंट का नाम रखा गया था ‘भारत की खोज, पराठा भोज’। पंजाब कॉलेज फॉर टेक्निकल एजुकेशन (पीसीटीई) में इस अनोखे रिकॉर्ड के लिए दावा पेश किया गया।

विद्यार्थियों ने बनाया रॉक साल्ट और अनारदाना पराठा

विभिन्न किस्म के पराठों में लेमन ग्रास ब्लैक सॉल्ट, गुलकंद और स्टार एइस, रॉक साल्ट और अनारदाना, पैपरिका प्लस रॉक साल्ट, एग सीसेम, एग ग्रीन चिल्ली, एग आलमंड, एग सनफ्लार सीड्स, पनीर वाइट पेपर, ढोकला पराठा, लेवेंडर पराठा आदि प्रमुख रहे।

छह महीने की लम्बी रिसर्च का नतीजा

शेफ संजीव वर्मा और विश्वजीत बाली के अनुसार इस आइडिया के रिसर्च वर्क के लिए पांच से छह महीने लगे। इसमें चिकन, मटन, फिश, फ्रूट्स, स्वीट्स, अंडे, मसाले, साठ से सत्तर तरह की हब्र्स, नट्स, दालें और मैक्सिकन, फ्रेंच, इटालियन पिज्जा, चाइनीज की विभिन्न वस्तुओं का इस्तेमाल किया गया। विद्यार्थियों को 90 तवे दिए गए। एक तवे पर चार पराठे बने। वहीं दस बड़े तवे व बारह ओवन मंगवाए गए, जिसमें सोलह पराठे एक साथ तैयार हुए।

About Samar Saleel

Check Also

सुलझा हुआ, सेवाभावी नेता राम नाईक: सुमित्रा महाजन

• 90 वर्ष पूर्ति पर राम नाईक का अभिनंदन समारोह अत्यंत सुलझा हुआ, सेवाभावी संघ ...