Breaking News

सुभारती डेंटल कॉलेज को मिला उत्तर भारत का सर्वश्रेष्ठ डेंटल कॉलेज का खिताब

• सुभारती डेंटल कॉलेज को दन्त चिकित्सा, शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सर्वश्रेष्ठ डेंटल कॉलेज 2023 का मिला सम्मान।

लखनऊ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के सुभारती डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल को उत्तर भारत के सर्वश्रेष्ठ निजी कॉलेज के सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर में ‘साइनोडेंट’ द्वारा आयोजित आठवीं विश्व डेंटल साइंस एवं ओरल हेल्थ कॉन्फ्रेंस 2023 के साथ एशिया के सबसे बड़े पुरस्कार समारोह के दौरान दिया गया।

सुभारती डेंटल कॉलेज को मिला उत्तर भारत का सर्वश्रेष्ठ डेंटल कॉलेज का खिताब

सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ जीके थपलियाल एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ शल्या राज ने हर्ष प्रकट करते हुए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सुभारती डेंटल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ निखिल श्रीवास्तव ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसका श्रेय सुभारती समूह के संस्थापक डॉ अतुल कृष्ण एवं विश्वविद्यालय प्रशासन के सहयोग व सुभारती डेंटल कॉलेज के शिक्षकों व विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत को दिया।

👉टैक्सी ड्राइवर के खाते में जमा हुए ₹9,000 करोड़, कहा- “इतने जीरो थे कि मैं गिन भी नहीं पाया”

इस अवसर पर डॉ निखिल श्रीवास्तव ने कहा कि यह पुरस्कार सुभारती डेंटल कॉलेज के पिछले कई वर्षों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने बताया कि सुभारती डेंटल कॉलेज द्वारा दन्त चिकित्सा, शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किये जा रहे है। इसी क्रम में सुभारती डेंटल कॉलेज को चौथी विश्व डेंटल साइंस एवं ओरल हेल्थ कॉन्फ्रेंस में भी सम्मानित किया जा चुका है।

सुभारती डेंटल कॉलेज को मिला उत्तर भारत का सर्वश्रेष्ठ डेंटल कॉलेज का खिताब

इसके अतिरिक्त सुभारती डेंटल कॉलेज के छात्र डॉ देवांश भटनागर एवं डॉ साक्षी वार्ष्णेय को “इन्टर्न ऑफ द् ईयर” पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी के साथ सुभारती के अन्य छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर पुरस्कार प्राप्त किया। उन्होंने विशेष बताया कि सुभारती डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल में मुख की हर प्रकार की बीमारी का उपचार विश्वस्तरीय आधुनिक तकनीक को सर्वसुलभ बनाकर अनुभवी डॉक्टरों के द्वारा किया जा रहा है।

About Samar Saleel

Check Also

सनातन की ज्योत जगाने आया ‘सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल’

मुंबई। सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल (Sanatan World YouTube channel) सत्य सनातन हिन्दू धर्म के मूल ...