Breaking News

नवयुग में मनाई गई सुभाष चंद्र बोस जयंती

नवयुग में मनाई गई सुभाष चंद्र बोस जयंती

लखनऊ। नवयुग कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय के संरक्षण में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, लखनऊ पश्चिम के संयुक्त तत्वावधान में सुभाष चंद्र बोस जयंती का आयोजन किया गया।

राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ मनी नेताजी सुभाष चन्द्र बोष की जयंती

सर्वप्रथम राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं द्वारा लक्ष्य गीत का गायन किया गया एवं सुभाष चंद्र बोस की फोटो पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण करके कार्यक्रम का आरंभ किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय द्वारा मुख्य वक्ता इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सुषमा त्रिवेदी का स्वागत प्रतीक चिन्ह प्रदान करके किया गया।

प्राचार्या ने छात्राओं को सुभाष चंद्र बोस की बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की तथा बताया कि भारत सरकार द्वारा 2021 से सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस वर्ष सुभाष चंद्र बोस की 128 में जयंती मनाई जा रही है। इसके पश्चात मुख्य वक्ता प्रोफेसर सुषमा त्रिवेदी ने सुभाष चंद्र बोस के जीवन के पहलुओं पर प्रकाश डाला एवं बताया कि किस प्रकार वह अन्य राष्ट्रवादी देशभक्तों से भिन्न थे।

नवयुग में मनाई गई सुभाष चंद्र बोस जयंती

प्रोफेसर त्रिवेदी ने बताया कि सुभाष चंद्र बोस ने कांग्रेस अध्यक्ष के लिए चुनाव। गांधी जी, मौलाना आजाद को इस पद पर देखना चाहते थे। आजाद ने जब नाम वापस लिया तब उन्होंने नेहरू को मनाने की कोशिश की। वह भी नहीं तैयार हुए तो बापू ने पट्टाभि सीतारमैया को चुनाव लड़ने के लिए तैयार किया।

चुनाव में सुभाष चन्द्र बोस जीते लेकिन कड़वाहट इतनी बढ़ गई कि उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। प्रोफेसर त्रिवेदी ने बताया कि सुभाष चंद्र बोस ने पूरे विश्व में ब्रिटिश सरकार के द्वारा भारत में किया जा रहे अत्याचार को प्रसारित किया जिससे ब्रिटिश सरकार के ऊपर भारत को स्वतंत्र करने का दबाव बढ़ गया।

नवयुग में मनाई गई सुभाष चंद्र बोस जयंती

मुख्य वक्ता ने बताया कि सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज का गठन करके भारत को स्वतंत्र करने का प्रयास किया तथा नारा दिया कि “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा” कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी ऐश्वर्या सिंह के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की सभी कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर श्वेता उपाध्याय धर, मनीषा बड़ौनियां, चंदन मौर्य तथा महाविद्यालय की अन्य शिक्षाएं डॉक्टर सुनीता सिंह, डॉक्टर ममता वर्मा, प्रोफेसर सीमा पांडे उपस्थिति रहीं। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम के गायन से किया गया।

About Samar Saleel

Check Also

पाकिस्तान: भ्रष्टाचार केस में शहबाज शरीफ और बेटे हमजा को राहत, अदालत ने किया बरी

लाहौर: पाकिस्तान की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनके बेटे हमजा शहबाज ...