Breaking News

जनविकास महासभा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश संरक्षक बनीं सुमन तिवारी

लखनऊ। जन विकास महासभा ने सुमन तिवारी को महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश संरक्षक मनोनीत किया है। जानकीपुरम विस्तार स्थित महासभा के मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पंकज तिवारी ने सुमन को मनोनयन पत्र सौंपा। इस मौके पर संगठनमंत्री दिव्या शुक्ला ने उन्हें भगवान गणेश की प्रतिमा भी प्रदान की।

इस अवसर पर महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों में वीएन तिवारी-प्रदेश कोषाध्यक्ष, रिन्कू पाण्डेय-प्रदेश महामंत्री सहित कई प्रमुख लोग मौजूद थे। अध्यक्ष पंकज कुमार तिवारी ने कहा कि सुमन तिवारी को महिला प्रकोष्ठ के संरक्षक की जिम्मेदारी मिलने से संगठन का महिला प्रकोष्ठ और अधिक सक्रियता के साथ काम करेगा और एक अभिभावक के तौर पर संगठन को मनोनीत प्रदेश संरक्षक सुमन महिला प्रकोष्ठ के सभी लोगों को एक छत्रछाया में रखने में कामयाब होगी

About Samar Saleel

Check Also

बरेली में 10वीं पास चला रहा था फर्जी आधारकार्ड बनाने का रैकेट, दो आरोपी गिरफ्तार

बरेली: बरेली में पुलिस ने फर्जी दस्तावेज बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। भोजीपुरा ...