Breaking News

महंगाई, बेरोजगारी और आराजकता को समाप्त करना भारत जोड़ो यात्रा का मूल उद्देश्य- बृजलाल खाबरी

लखनऊ। अवध प्रांत के सभी जिला एवं शहर अध्यक्षों, प्रमुख कांग्रेसजनों, पूर्व विधायक, सांसद की एक बैठक भारत जोड़ो यात्रा एवं नगर निकाय चुनाव से सम्बन्धित प्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कांग्रेस मुख्यालय पर की। बैठक को मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने सम्बोधित किया।

संतोष कुमार के साथ आए सैकड़ों लोगों ने ग्रहण की कांग्रेस पार्टी की सदस्यता

अपने सम्बोधन में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी की अगुवाई में एक विशाल जन समूह बन गया है। महंगाई, बेरोजगारी, आराजकता, को समाप्त करना भारत जोड़ो यात्रा का मूल उद्देश्य है। जहां इस यात्रा में मुम्बई आतंकी हमले के आतंकवादी कसाब की पहचान कर सजा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली देविका, मशहूर संगीतकार पंडित विश्व मोहन भट्ट, भजन गायक पद्मश्री प्रह्लाद टिपानिया, साधु संत, मशहूर अभिनेत्री स्वरा भाष्कर, तथा प्रत्येक क्षेत्र के लोगों के साथ ही पूरे देश का जन समर्थन मिल रहा है, इसी समर्थन में उत्तर प्रदेश के सभी प्रांतीय अध्यक्षों के नेतृत्व में यात्रा निकाली जा रही है।

बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा बौखला गयी है आने वाला समय सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस का है। उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में यात्रा ऐतिहासिक होगी। सभी कांग्रेसजनों का आह्वान करते हुए कहा कि यह यात्रा उत्तर प्रदेश की पीड़ित, शोषित जनता के दुख दर्द को साझा करने का काम करेगी।

अखिलेश का ट्वीट शासन-प्रशासन मिलकर रच रहे कुचक्र, एसपी ऑफिस के बाहर धरने पर सपा प्रत्याशी

बैठक में पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, इन्दल रावत, प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, संगठन सचिव अनिल यादव, विधानसभा प्रत्याशी रहे मनोज तिवारी, शहाना सिद्दीकी, रूद्र दमन सिंह, जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगण अजय श्रीवास्तव अज्जू, दिलप्रीत सिंह डीपी, नईम सिद्दीकी, द्विजेन्द्र राम त्रिपाठी, वीरन्द्र मदान, अमरनाथ अग्रवाल, प्रमोद सिंह, प्रदेश प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय, पंकज तिवारी, संजय सिंह, सचिन रावत, रफत फातिमा, प्रज्ञा सिंह, प्रदेश सचिव मनोज तिवारी, बृजेश सिंह, सम्पूर्णानंद मिश्रा, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, राजेश सिंह काली, प्रभाकर मिश्रा, सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

About Samar Saleel

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...