Breaking News

संतोष कुमार के साथ आए सैकड़ों लोगों ने ग्रहण की कांग्रेस पार्टी की सदस्यता

लखनऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नीतियों, उसकी समावेशी विचारधारा एवं कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाई जा रही भारत जोड़ो यात्रा से प्रभावित होकर तथा राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा देश की जनता एवं संविधान की रक्षा हेतु लगातार सत्ता के विरूद्ध सड़क से सदन तक किये जा रहे संघर्षाे से प्रेरित होकर संतोष कुमार, राजेन्द्र कुमार, अनुराग यादव, अंकित मोटिया, अमित सिंह, सनोज यादव, गरिमा सिंह, आशीष गुप्ता, अशोक कुमार, रानी देवी, मो शमीम के साथ आये सैकड़ों लोगों ने आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सासंद बृजलाल खाबरी तथा प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे के समक्ष कांग्रेस पार्टी की #सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले सदस्यों का स्वागत करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी कहा कि आप सभी का कांग्रेस परिवार में स्वागत है आप सभी आज से हमारे परिवार का हिस्सा है। आप लोगों के सहयोग से हमारे नेता राहुल गांधी की #भारत_जोड़ो_यात्रा को गति मिलेगी तथा यात्रा का मूल उद्देश्य जन जनों तक पहुंचेगा। हमें आशा ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि आप कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा पर चलते हुए कांग्रेस संगठन को गतिशीलता प्रदान करेंगे।

अखिलेश का ट्वीट शासन-प्रशासन मिलकर रच रहे कुचक्र, एसपी ऑफिस के बाहर धरने पर सपा प्रत्याशी

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे, पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, इन्दल रावत, प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, संगठन सचिव अनिल यादव, पूर्व प्रत्याशी लखनऊ पूर्व- मनोज तिवारी, वीरेन्द्र मदान, अमरनाथ अग्रवाल, रमेश मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय, रफत फातिमा, संजय सिंह, पंकज तिवारी, नईम सिद्दीकी, सम्पूर्णानंद मिश्रा, सेवादल कांग्रेस मध्य जोन अध्यक्ष राजेश सिंह काली, शहाना सिद्दीकी, जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, तथा शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ‘‘अज्जू’’ एवं दिलप्रीत सिंह डीपी आदि मौजूद रहे।

About Samar Saleel

Check Also

अविवि ने रामनवमी के दिन तुलसी उद्यान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया

• 200 से अधिक श्रद्धालुओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरित की गई अयोध्या। ...