Breaking News

भाजपा नेताओं ने दिल्ली चुनाव में 5000 से ज्यादा सभाओं को संबोधित कर बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड

दिल्ली विधानसभा के 2020 के चुनाव (Delhi Assembly Election 2020) के दौरान भाजपा (BJP) के महान नेताओं ने धुंआधार प्रचार किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने एक रिकॉर्ड भी बनाया है।

भाजपा नेताओं ने दिल्ली में 5000 से ज्यादा छोटी बड़ी सभाओं को संबोधित किया है। दिल्ली की इस चुनावी जंग में सबसे ज्यादा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने रैली, सभाएं व रोड शो किए। इस चुनाव प्रचार में जेपी नड्डा ने 63 सभाओं को संबोधित किया।

इस चुनाव में प्रचार की कमान खुद गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने संभाल रखी थी। शाह ने 53 से ज्यादा सभाएं, डोर टू डोर कैम्पेन व रोड शो किए। वैसे दिल्ली विधानसभा का चुनाव प्रचार गुरुवार (7 फरवरी) को समाप्त हो चुका है। लेकिन भाजपा ने चुनावी जीत पक्की करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है।

अमित शाह ने की लगातार बैठकें
इसके अतिरिक्त सूत्रों की माने तो इन सभाओं के अतिरिक्त अमित शाह ने प्रचार के हर दिन भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों व दिल्ली के पदाधिकारियों के साथ बैठकें की। इस दौरान चुनावी गतिविधियों व प्लानिंग पर लगातार चर्चा होती रही।

योगी ने की 12 रैलियां
भाजपा के महान नेता अमित शाह व जेपी नड्डा के बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा दम खम उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिखाया। उन्होंने 3 दिनों में 12 रैलियां की। इसके अतिरिक्त रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल जैसे बड़े केंद्रीय मंत्रियों ने 10 से ज्यादा बड़ी सभाओं को संबोधित किया।

इस दौरान 1 लाख से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैम्पेन किया।
एक लाख से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने किया कैम्पेन
भाजपा के चुनावी अभियान से जुड़े नेताओ की माने तो इस चुनाव प्रचार में भाजपा के 1 लाख से ज्यादा कार्यकर्ता दिन रात कैम्पेन से जुड़े रहे। भाजपा के बड़े नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों के अतिरिक्त भाजपा शासित राज्यों के सीएम व उपमुख्यमंत्री दिन रात चुनाव प्रचार में लगे रहे।

About News Room lko

Check Also

हम नक्सलवाद के सामने घुटने नहीं टेकते, नेस्तनाबूद कर देते हैं- योगी आदित्यनाथ

• योगी आदित्यनाथ ने कोरबा में जनसभा को किया संबोधित • कहा- कांग्रेस का नक्सलवाद ...