Breaking News

दबंगों ने रंजिश के चलते किसान को की जिंदा जलाने की कोशिश, जानिए हैरान कर देने वाली पूरी खबर

रेली के फरीदपुर में भुता के मगरासा गांव में दबंगों ने रंजिश के चलते किसान को जिंदा जलाने की कोशिश की। जिसके बाद में दबंग उसे अर्धनग्न अवस्था में फेंककर फरार हो गए। गंभीर रूप से झुलसे किसान को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसान का इलाज जारी है। साथ ही किसान ने तीन लोगों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है।

तहरीर के अनुसार दबंग उन्हें अर्धनग्न अवस्था में गंभीर रूप से झुलसे हुए पड़ा छोड़कर फरार हो गए। आस-पास से गुजर रहे लोगों ने देखा तो परिजनों को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शांतिस्वरूप को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर किसान का बयान दर्ज किया। साथ ही अन्य लोगों से भी मामले की जानकारी ली।

परिजनों के मुताबिक भुता के मगरासा गांव में रहने वाले शांतिस्वरूप का पड़ोस के लोगों से विवाद चल रहा था। आरोप है कि देर शाम शांतिस्वरूप अपने खेत से वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्हें पड़ोस के वहीं लोग मिल गए जिनसे विवाद है। उन्होंने शांतिस्वरूप को जबरन साथ चलने को कहा। शांतिस्वरूप का उनसे विवाद होने के कारण उसने उनके साथ जाने से इंकार कर दिया जिसके बाद दबंग उन्हें घसीटते हुए ले गए। उन्होंने शांति स्वरूप को शराब पिलाई। नशा होने के बाद उनके कपड़ों में आग लगा दी। जिसके बाद वह गंभीर रूप से झुलस गये।

 

About News Room lko

Check Also

Lucknow Municipal Corporation: गंगा दशहरा, विश्व पर्यावरण दिवस एवं मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर 5 जून को होगा वृहद जनजागरूकता कार्यक्रम

लखनऊ। नगर निगम द्वारा गंगा दशहरा, (Ganga Dussehra) विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) तथा ...