Breaking News

खेलते समय छत से गिरी बालिका की मौत

औरैया। जिले के ऐरवा कटरा क्षेत्र में खेलते समय छत से नीचे गिरी घायल बालिका की उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी।आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऐरवा कटरा क्षेत्र के गांव शेखूपुर निवासी संदीप सक्सेना की छह वर्षीय पुत्री कुमारी मानसी में आज सुबह करीब आठ बजे बच्चों के साथ छत पर खेल रही थी। खेलने के दौरान मानसी का पैर फिसल जाने से वह पहली मंजिल से गली में नीचे जा गिरी जिससे उसके सिर से खून बहने और वह गंभीर रूप से घायल हो गयी।

मानसी के नीचे गिरने की जानकारी बच्चों ने नीचे आकर परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल लिए जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गयी। बालिका की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

रिपोर्ट-शिव प्रताप सिंह सेंगर

About Samar Saleel

Check Also

इटावा से भाजपा सांसद व प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया के पक्ष में मुख्यमंत्री ने की जनसभा

• कल्याण सिंह के लिए संवेदना के शब्द नहीं निकले और माफिया के घर फातिहा ...