Breaking News

पूरे उत्तर भारत में दिखाई दे रहा मानसून का असर, जलभराव से लोग बेहाल , नदियां उफान पर

मानसून का असर इस समय पूरे उत्तर भारत में दिखाई दे रहा है। पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदान तक नदियां उफान पर हैं। शहरों में जलभराव से लोग बेहाल हैं। राजधानी दिल्ली में बारिश का 41 साल का रिकॉर्ड टूट गया है।

बीते 24 घंटे में राजधानी में 153 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अभी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक फिलहाल बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। उत्तरपश्चिम भारत में वर्षा जारी रहेगी।

मौसम विभाग ने राजस्थान के 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें राजसमंद, जालौर, पाली, अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, भरतपुर, भिलवाड़ा, बुंदी, चित्तौरगढ़, दौसा, धौलपुर और जयपुर शामिल हैं। उधर जम्मू-कश्मीर में भी भारी बारिश जारी और नदियां उफान पर हैं। कश्मीर के नेशनल हाइवे को बंद कर दिया गया है। भूस्खलन और पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है। इसी बीच अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई है। श्रीनगर-जम्मू हाइवे पर 3 हजार वाहन फंसे हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत पर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है जिसकी वजह से दिल्ली और आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो रही है। राजधानी में कई जगहों पर सड़कें पानी से लबालब भरी दिखीं तो वहीं यातायात की समस्या पैदा हो गई। आज भी दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश जारी है। एक फ्लैट की छत गिरने से 58 साल की एक महिला की मौत हो गई। वहीं राजस्थान में भी बीते 24 घंटे में बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई।

About News Room lko

Check Also

देश भर में चुनाव की बयार… पर यहां है इंतजार, सरकार और उपराज्यपाल की रस्साकशी में अटका ‘दरबार’

नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव अब शुक्रवार को नहीं होगा। उपराज्यपाल ...