Breaking News

इस तरह के बर्तन में खाना खाने से आपके घर में आएगी सुख-समृद्धि, जरुर देखे

चांदी न सिर्फ सुंदरता बढ़ाने के काम आती है, बल्कि ये ग्रहों को मजबूत बनाने का भी काम करती है। अगर हाथ की सबसे छोटी अंगुली में इसका छल्ला पहना जाए तो व्यक्ति की किस्मत चमक जाती है। इसके और भी कई फायदे हैं।

1.चांदी के छल्ले का इस्तेमाल आमतौर पर चंद्र ग्रह के लिए होता है। जिन लोगों का मन चंचल होता या गुस्सा ज्यादा आता है, उन्हें चांदी पहनने से लाभ होता है। इससे उन्हें मानसिक शांति मिलती है।

2.चांदी का छल्ला किस्मत को चमकाने का भी काम करता है। क्योंकि इसे धारण करने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है। इससे आपके सारे काम बन जाते हैं।

3.चूंकि चांदी चंद्रमा ग्रह का कारक है इसलिए इसे पहनने से मन शांत होता है। साथ ही शुक्र ग्रह के प्रभाव के कारण आकर्षण बढ़ता है। चांदी का छल्ला पहनने से लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे।

4.चांदी के छल्ले के अलावा इसका अन्य कामों में भी खूब इस्तेमाल होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर के वायव्य कोण में मिट्टी के बर्तन में चांदी के सिक्के रखने और उसे लाल कपड़े से बांधकर रखने पर मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। ध्यान रखे कि बर्तन रखने के बाद उसे ढक दें और ढक्कन वाली प्लेट पर गेहूं रख दें। ऐसा करने से घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती है।

5.अगर आप मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो अपने पर्स या तिजोरी में हमेशा चांदी का एक छोटा-सा चौकोर टुकड़ा रखें। इससे कभी धन की कमी नहीं होगी।

6.अगर आपको बिजनेस में सफलता चाहिए तो चांदी का एक छोटा-सा ठोस हाथी बनवार अपनी दुकान में रख दें। ऐसा करने से व्यापार अच्छा चलेगा।

7.स्वास्थ सही रखने के लिए चांदी के तार में गोमती चक्र को पिरोकर गले में पहन लें। इससे जल्द ही बीमारी ठीक हो जाएगी।

8.चांदी के चम्मच से शहद चाटने पर शरीर स्वस्थ रहता है। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा होती है। ऐसा करने से आपको सारे सांसारिक सुखों का लाभ मिलेगा।

9.मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए दिवाली के दिन लक्ष्मी-गणेश जी को चांदी का सिक्का चढ़ाएं। पूजन के बाद अगले दिन इसे अपनी तिजोरी में रख लें। इससे धन की बढ़ोत्तरी होगी।

10.चांदी के बर्तन में खाना खाने से घर में समृद्धि आती है। इससे परिवार का वातावरण सकारात्मक बनता है।

About News Room lko

Check Also

आज का राशिफल: 24 मार्च 2024

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। ...