Breaking News

हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व अध्यक्ष सपा में हुए शामिल

लखनऊ। हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व अध्यक्ष सुनील सिंह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। शनिवार को वो पार्टी कार्यालय लखनऊ में अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान सपा के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि सपा कभी बूढ़ी नहीं होगी। क्योंकि युवा सपा के साथ हैं। मुझे खुशी है कि नौजवान आज आये है। ये भविष्य है सपा का। सभी कार्यकर्ता समाजवादी विचार धारा को पढ़िए। और जनता के बीच मे काम करिये। भविष्य में पार्टी युवाओं के हाथ में होगी। अभी पार्टी के नेता 10 से 15 साल तक ही रहेंगे, आगे पार्टी युवाओं की है ।
मुलायम सिंह ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री से कहा है कि किसानों को उनके लागत का मूल्य दो। किसान, जवान, व्यापारी ये तीन ही देश को मजबूत बनाते है। मैंने यही भाषण लोकसभा में भी दिया है। इस पर मुझे भाजपा के लोगों ने भी मुझे बधाई दी। व्यापारी को भी लाभ होने जरूरी है , तभी पैदावार करने वालो को मूल्य मिलेगा। देश को जवान, किसान और व्यापारी मजबूत बनाते हैं।

इस दौरान हिन्दू युवा वाहिनी के अध्यक्ष सुनील सिंह ने सपा में शामिल होने के बाद कहा कि ये वही नौजवान है जिन्होंने धोखे में पड़ कर भाजपा की सरकार बनाई थी। प्रदेश सरकार ने नौजवान , किसान , व्यापारी के सपनों का कत्ल किया है। 2022 में अखिलेश मुख्यमंत्री बनेंगे। आज से हमारा मिशन साईकिल और अध्यक्ष अखिलेश यादव होंगे।

About Samar Saleel

Check Also

शादीशुदा प्रेमिका के साथ बिस्तर में था प्रेमी, सास ने देख लिया तो मार डाला; गिरफ्तार

एटा:  उत्तर प्रदेश के एटा में महिला ने प्रेमी संग मिलकर सास की गला दबाकर ...