Breaking News

27वीं सालगिरह पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने पत्नी संग सांझा किया यह रोमांटिक पोस्ट

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा की आज 27वीं सालगिरह है। इस खास मौके पर दोनों ने दिल को छू लेने वाले पोस्ट साझा किया है जो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।

बता दें कि ओबामा दंपत्ति ने ट्विटर हैंडल पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कर एक दूसरे को इतने साल बिताए गए लम्हों के लिए बधाई दी है। शेयर हुई फोटो को देख आप इस बात का अंदाज़ा लगा सकते हैं कि दोनों के बीच का रिश्ता कितना खास है।

ओबामा ने पत्नीे मिशेल के साथ की एक पुरानी तस्वीर साझा की है, यह तस्वीर पीछे से ली गई है जिसमें बराक के कंधे पर मिशेल ने अपना सिर टिका रखा है। दोनों ही सूर्यास्त के समय आसमान में फैले खूबसूरत रंगों को निहार रहे हैं। साथ में कैप्शन के तौर पर ओबामा ने बीटल्सस का जिक्र करते हुए मिशेल को 27 सालों के लिए शुक्रिया कहा है।

वहीं मिशेल ने अपने ट्वीट में तस्वीर साझा कर कहा, ’27 साल पहले इस शख्स ने मुझे एडवेंचर से भरी जिंदगी का वादा किया था। मैं कहूंगी कि उसने वादा निभाया है। अभी भी वह मैजिक महसूस हो रहा है जिसके कारण सालों पहले हम साथ आए। हैप्पी एनिवर्सरी बराक।

About News Room lko

Check Also

‘महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए भारत सरकार ने संविधान में संशोधन किया’, संयुक्त राष्ट्र में बोलीं कंबोज

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने महिलाओं की सुरक्षा के प्रति ...