Breaking News

हिंदूवाद के नाम पर जातिवाद फैला रही है सरकार; सड़क पर उतर कर करेंगे विरोध- भारतीय जन जन पार्टी 

लखनऊ। यह हमेशा होता है कि कुछ संगठन ऐसे तैयार हो जाते हैं जो सिर्फ चुनावों के दिनों में ही उभर कर आते हैं। हालांकि, इन संगठनों से कुछ ख़ास फर्क राजनैतिक दलों और खासकर, सत्ताधारी सरकार को तो नहीं पड़ता, लेकिन इससे समय और संसाधनों का दुरुयोग खूब होता है। ये अलग बात है कि जनता खुद ठगी-सी महसूस करती है। लेकिन, ठगा जाना अब तो उसकी क़िस्मत है। मात्र 2 साल पहले बनी भारतीय जन जन पार्टी के संस्थापक और पार्टी प्रमुख पंडित मनीष महाजन का कहना है कि उत्तर प्रदेश की सरकार जिस तरह राजनीति कर रही है उससे यह स्पष्ट होता है की सरकार सिर्फ एक वर्ग को विशेष रुप से फायदा पहुंचा रही है लगातार ब्राह्मण का पतन और अपमान हो रहा है और विकास की ओर कम ध्यान जा रहा है। जातिगत  राजनीति पर ज्यादा ध्यान है, जिससे समाज के हर वर्ग में असंतोष फैला है और उत्तर प्रदेश की विकास की गति रुक सी गई है।उनका कहना है कि मैं सरकार से यह मांग करता हूँ कि वह जातिगत राजनीति बंद करे ब्राह्मणों का सम्मान करे, क्योंकि ब्राह्मणों की हत्याएं हो रही हैं और सरकार निरंकुश बनकर देख रही है।

घटनाएं न रुकीं तो भारतीय जन जन पार्टी के सभी कार्यकर्ता, करेंगे विरोध- मनीष महाजन 

उन्होंने सीतापुर,  लखीमपुर के साथ इलाहाबाद में दुष्कर्म के बाद पूरे ब्राह्मण परिवार को मारा दिए जाने की घटना को आधार बनाया। साथ ही देवरी में ब्राह्मण का जनेऊ उतार कर उसे बेइज्जत करने की घटना को भी जोडते हुए कहा कि सरकार इन घटनाओं को गंभीरता से नहीं लेती है। उन्होंने मौजूदा सरकार को आगाह करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं नहीं रुकीं तो भारतीय जन जन पार्टी के सभी कार्यकर्ता, सड़कों पर उतर कर विरोध करेंगे। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करते हैं कि निर्दोष खुशी दुबे को जल्दी रिहा किया जाए, क्योंकि उसका कोई दोष नहीं है ना ही वह किसी अपराध में लिप्त है। फिर वह किस बात की सजा कर काट रही है? क्यों वह अभी तक जेल में हैं? क्या दोष है उसका? सिर्फ यही की वह एक ब्राह्मण परिवारसे है। अगर अत्याचार नहीं बंद हुए तो 2022 में हम बताएंगे कि ब्राह्मणों की ताकत क्या होती है? साथ ही समाज से भी अपील करते हैं कि अपनी ताकत पहचानिए और एक हो जाइए।

Report – Anshul Gaurav

About reporter

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...