Breaking News

राजधानी में हुई हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर लखनऊ में जमकर हिंसा हुई थी। 19 दिसंबर को पुलिस और मीडिया पर पथराव और शहर के कई इलाकों में आगजनी की गई थी। अब पुलिस ने लखनऊ हिंसा के मुख्य आरोपी को धरदबोचा है। पुलिस ने नदीम नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है।

नदीम को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया का सदस्य बताया जा रहा है। नदीम के साथ ही लखनऊ हिंसा में उसके दो साथी वसीम और अशफाक को भी गिरफ्तार किया गया है। वसीम पीएफआई का प्रदेश अध्यक्ष और अशफाक कोषाध्यक्ष है। पीएफआई पर ही लखनऊ में बवाल करने का और गाड़ियों में तोड़फोड़, आगजनी और पथराव करने का आरोप है, साथ ही लोगों को हिंसा के लिए उकसाने में उसकी भूमिका है। लखनऊ में 19 दिसंबर को जमकर हिंसा हुई थी। सीएए के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस और मीडिया पर पथराव किया गया था। कई वाहन फूंक दिये गये थे। ऐसा कहा जा रहा है कि यह पूरा बवाल नदीम और उसके साथियों के इशारे पर ही हुआ था।

 

About Samar Saleel

Check Also

शहर से लेकर गांवों तक जलभराव…तस्वीरों में देखें, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

मुरादाबाद:  मुरादाबाद में लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए मुसीबत भी सबब बनी हुई ...