Breaking News

मोहम्मदी खीरी बार एसोसिएशन में संविधान दिवस मनाया गया

खीरी। मोहम्मदी खीरी बार एसोसिएशन मोहम्मदी के अध्यक्ष प्रद्युमन मिश्रा ने बताया कि 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एसीजेएम और जेएम मोहम्मदी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि और बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने भीमराव अंबेडकर की फोटो पर माला अर्पण किया ।

अध्यक्ष प्रधुम्न मिश्रा ने

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रधुम्न मिश्रा ने बताया कि संविधान दिवस हर साल 26 नवंबर को मनाया जाता है, जिस दिन भारत के संविधान मसौदे को अपनाया गया था। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू होने से पहले 26 नवंबर 1949 को इसे अपनाया गया था। संविधान सभा के सदस्यों का पहला सेशन 9 दिसंबर 1947 को आयोजित हुआ। इसमें संविधान सभा के 207 सदस्य थे। संविधान की ड्रॉफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ बी आर अंबेडकर थे। इन्हें भारत के संविधान का निर्माता भी कहा जाता है।


इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रधुम्न मिश्रा महामंत्री अनुज सिंह कोषाध्यक्ष मोहम्मद हाशिम संयुक्त मंत्री रमाकांत द्विवेदी शोभित दीक्षित श्याम सिंह यादव मकरंद यादव अन्नू दीक्षित सुधीर अवनीश मिश्रा सुखविंदर सिंह दिलीप शुक्ला राजीव बाजपाई शिव कुमार सिंह विजय गुप्ता आदित्य प्रकाश सिंह लवदीप शर्मा राजेश सिंह शेष कुमार मिश्रा विजय गुप्ता गोविंद खरे गिरिराज राठौर मुकेश राजेंद्र मिश्रा पुनीत दिक्षित प्रशांत सिंह अवनीश राठौर अशोक वर्मा रंजीत सिंह मनोज सिंह कुलदीप सिंह आशुतोष गुप्ता आशुतोष द्विवेदी कमलेश सिंह जितेंद्र आलोक मिश्रा आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट-सुखविंदर सिंह कम्बोज

About Samar Saleel

Check Also

विश्वनाथ मंदिर में अब नहीं होगी मन्नत की हौद भराई, 580 लीटर दूध से भरा जाता था अरघा

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में अब हौद भराई पूजा पर रोक लगा दी गई है। ...