Breaking News

नगर निगम ने चलाया रोको और टोको अभियान

लखनऊ। नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर प्रवर्तन अधिकारी कर्नल सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रवर्तन दल ने चौराहों पर रोको और टोको अभियान चलाया। अभियान के दौरान कोरोना गाइडलाइन के प्रति लोगो को जागरूक किया गया और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 1700 रुपये जुर्माना वसूला गया।

अभियान में विशेष रूप से लोगों को मास्क पहनने के सही तरीके के बारे में बताया गया, साथ ही लोगो को बिना जरूरत के बाहर नहीं निकलने के लिए समझाया। अभियान के दौरान ही नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार रावत द्वारा उपलब्ध कराए गए मास्क को ज़रूरत मंद लोगों में वितरित किया गया।

यह अभियान शहर के पक्का पुल, खदरा, सीतापुर मंडी, पुरनिया, मड़ियांव, टेड़ी पुलिया, मुंशी पुलिया एवं पॉलीटेक्निक आदि इलाकों में चलाया गया। जिसमें टीम लीडर मनोज कुमार, अनिरुद्ध कुमार, राजेश सिंह, सत्य भूषण मिश्र एवं पीआरडी जवान मौजूद रहे।

About Samar Saleel

Check Also

भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- डायनासोर की तरह विलुप्त होगी सपा और कांग्रेस

कानपुर:  भाजपा देश बनाने के लिए राजनीति करती है। सपा, कांग्रेस की सरकारों में भ्रष्टाचार ...