Breaking News

The Nun : सभी हिन्दी फिल्मों से आगे

इस शुक्रवार हॉलीवुड की रिलीज फिल्म The Nun ’द नन’ सभी हिंदी फिल्मों से कहीं आगे चल रही है। डेमियन बिचर और टीसा फ़ार्मिंगा स्टारर द नन को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन आठ करोड़ का कलेक्शन मिला था। दूसरे दिन यानी शनिवार को इसे 10.20 करोड़ रुपए मिले हैं। दो दिन में ही इसकी कमाई 18.50 करोड़ रुपए है।

The Nun फिल्म को इंडिया में

इस The Nun ’द नन’ फिल्म को इंडिया में 1603 स्क्रीन्स में रिलीज़ किया गया है। इस जबरदस्त शुरुआत के कारण भारतीय फिल्मों का हाल बुरा हुआ है। कोरिन हार्डी के निर्देशन में बनी ये सुपरनेचुरल हॉरर फिल्म ’कॉन्जूरिंग’ सीरीज़ की पांचवी और ’कॉन्जूरिंग 2’ का स्पिन ऑफ़ है।
साल 2016 में आई इसी सीरीज़ की पिछली फिल्म कॉन्जूरिंग 2 ने पहले दिन पांच करोड़ 25 लाख रुपए से ओपनिंग ली थी। फिल्म को 61 करोड़ 78 लाख रुपए का लाइफ़ टाइम कलेक्शन मिला था।

जे पी दत्ता के निर्देशन में बनी फिल्म ’पलटन’ ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर दो दिन में 3 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। मज़े की बात है कि 12 साल पहले आई जेपी की आखिरी फिल्म उमराव जान ने पहले दिन एक करोड़ 50 लाख रुपए का और करीब साढ़े छह करोड़ रुपए का लाइफ़ टाइम कलेक्शन किया था स एक दशक से अधिक समय बीतने के बाद भी स्थिति नहीं सुधरी है क्योंकि क्रिटिक्स ने भी इस फिल्म को जे पी कमजोर फिल्मों में आंका है स ’पलटन’ को पहले दिन केवल 1.25 करोड़ रुपए मिले थे। फिल्म ’पलटन’ में जैकी श्रॉफ, अर्जुन रामपाल, लव सिन्हा, सिद्धांत कपूर, गुरुमीत चौधरी, हर्षवर्धन राणे और सोनू सूद की अहम् भूमिका है।

ये भी पढ़ें :- Shooting चैम्पियनशिप : अंकुर ने दिलाया गोल्ड

About Samar Saleel

Check Also

फिर दिखा किंग खान का खास अंदाज, केकेआर के खिलाड़ी सुनील नरेन के साथ बिताया कीमती वक्त

कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान हर तरह से अपनी टीम के खिलाड़ियों के ...