Breaking News

सोशल मीडिया पर इमोशनल हुई सान्या मल्होत्रा, ये है वजह

दोस्तों आपको बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म की लिस्ट में शुमार दंगल तो याद ही होगी। साल 2016 में रिलीज हुई आमिर खान की इस फिल्म ने दुनियाभर में शानदार कमाई करके कई रिकॉर्ड तोड़े और बनाए थे जो शायद ही कोई फिल्म कर सकती हैं। आमिर खान की इस फिल्म से फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा और जायरा वसीम ने अपने अभिनय करियर की शुरूआत की थी। 23 दिसंबर को फिल्म दंगल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में काम करने के बाद सान्या माल्होत्रा बॉलीवुड की एक जानी मानी शख्सियत के रूप में उभरी है। आज उनकी एक अलग पहचान है।

सान्या माल्होत्रा ने दंगल के बाद से कई फिल्मों में काम किया है और उनके अभिनय को भी सराहा गया है। फिल्म दंगल के 3 साल पूरे होने पर सान्या ने एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है।

सान्या माल्होत्रा ने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। जो फिल्म दंगल की है। तस्वीर को शेयर करते हुए सान्या माल्होत्रा ने कैप्शन में लिखा कि, ‘वह सफर जो 3 साल पहले शुरू हुआ था।’

दंगल का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया था। जो पहलवान महावीर सिंह फोगाट और उनकी लोकप्रिय बेटियां गीता और बबीता की वास्तविक कहानी पर आधारित है। आमिर खान ने महावीर का किरदार निभाया था।

फिल्म दंगल के बाद सान्या माल्होत्रा की फिल्म बधाई हो रिलीज हुई थी। जिसमे अभिनेता आयुष्मान खुराना नजर आए थे। फिल्म में आयुष्मान और सान्या माल्होत्रा की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था। ये उस साल की सबसे पॉपुलर फिल्म बनी थी। दोनों की केमिस्ट्री को दर्शाकों ने काफी पसंद किया है। इसके अलावा सान्या माल्होत्रा को फोटोग्राफर में देखा जा चुका है। जिसमे उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आए थे।

About News Room lko

Check Also

सलमान खान के घर पर फायरिंग से लेकर दोनों आरोपी की गिरफ्तार तक, जानें अब तक क्या-क्या हुआ?

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान बीते दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, रविवार सुबह ...