Breaking News

CM Yogi के प्लेन में आई खराबी, दिल्ली से मंगाया दूसरा विमान, डेढ़ घंटे बाद लखनऊ रवाना

आगरा से लखनऊ रवाना होने के दाैरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के प्लेन में तकनीकी खराबी आ गई। सीएम जीआईसी मैदान पर अपनी सरकार के आठ साल पूरे होने के मौके पर हुई जनसभा के बाद लखनऊ रवाना होने के लिए खेरिया एयरपोर्ट पहुंचे। सूचना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सभी अधिकारी आनन-फानन एयरपोर्ट पहुंचे। मुख्यमंत्री खेरिया एयरपोर्ट से शाम को लखनऊ रवाना हो गए। विमान खराब होने के चलते मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ करीब डेढ़ घंटे तक आगरा में रुके रहे।

बदरीनाथ धाम में तेजी से पिघल रही बर्फ, एक अप्रैल से शुरू होंगी यात्रा की तैयारियां, टीम ने किया निरीक्षण

CM Yogi के प्लेन में आई खराबी, दिल्ली से मंगाया दूसरा विमान, डेढ़ घंटे बाद लखनऊ रवाना

इससे पहले आगरा के जीआईसी मैदान में प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया था। इस माैके पर उन्होंने 635 करोड़ की 128 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने यहां मौजूद लाभार्थियों और लोगों से कहा आगरा की पहचान मुगलों से नहीं है, आगरा की पहचान छत्रपति शिवाजी, राधारानी, बांके बिहारी और ब्रजभूमि से है।

सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार विरासत सजाने के साथ विकास भी कर रही है। काशी, अयोध्या, प्रयागराज, नैमिषारण्य बटेश्वर इसके उदाहरण हैं। सीएम ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार दे रही है। 8.50 लाख युवाओं को रोजगार मिला है। हाल में ही पुलिस भर्ती में 60 हजार युवाओं को नौकरी दी गई है। इनमें 12 हजार बेटियां हैं।

About News Desk (P)

Check Also

पांचोपीरन दरगाह पर नहीं लगने देंगे मेला, हिंदू संगठनों ने कलेक्ट्रेट मर प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन

सुल्तानपुर। संभल, बहराइच के बाद अब मुस्लिम आक्रांता सैय्यद सालार मसऊद गाज़ी (Syed Salar Masood ...